Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019RECAP : CM भजन लाल, राहुल गांधी, केजरीवाल तो कभी दाऊद से जुड़े भ्रामक दावे

RECAP : CM भजन लाल, राहुल गांधी, केजरीवाल तो कभी दाऊद से जुड़े भ्रामक दावे

टीम वेबकूफ
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>इस हफ्ते सोशल मीडिया पर वायरल हुए भ्रामक दावों का सच</p></div>
i

इस हफ्ते सोशल मीडिया पर वायरल हुए भ्रामक दावों का सच

फोटो : Quint Hindi

✕

advertisement

राजस्थान में यूं तो चुनावी रण खत्म हो गया, बहुमत हासिल करने वाली पार्टी यानी बीजेपी के सीएम भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने शपथ भी ले ली, लेकिन राजस्थान की राजनीति से जुड़े भ्रामक दावों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. दूसरी तरफ इस हफ्ते कभी कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अधूरा वीडियो भ्रामक दावे से शेयर हुआ, तो कभी दाऊद को लेकर एक बार फिर भ्रामक सूचनाओं ने पैर पसारे. एक नजर में जानिए इस हफ्ते के इन सभी भ्रामक दावों का सच

राजस्थान CM बनने से एक महीने पहले बस पर लटकते नजर आए थे भजन लाल शर्मा

 फोटो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इसमें सीएम मुख्यमंत्री बनने के ठीक एक महीने पहले राजस्थान की स्टेट ट्रांसपोर्ट बस में सफर कर रहे थे. दावा है कि ये दिखाता है कि भजनलाल कितना सामान्य परिवेश से आए हैं और कितने विनम्र हैं.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें


सोर्स : स्क्रीनशॉट/X


ये फोटो इसी साल अगस्त में ली गई थी जब भजनलाल शर्मा समेत राजस्थान के कई बीजेपी नेता तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ प्रदर्शन करने जयपुर गए थे.

पूरी पड़ताल यहां देखें

पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने किया दाऊद को लेकर ये पोस्ट ? 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) और वर्तमान प्रधानमंत्री अनवारुल हक के बताए जा रहे X (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हैं. इस पोस्ट में दाऊद के लिए सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल कर उसे जहर दिए जाने की घटना पर दुख जताया गया है. यहां बता दें कि 18 दिसंबर की सुबह ये खबर आई कि दाऊद को कथित तौर पर किसी अज्ञात शख्स ने जहर दे दिया. इसके बाद उसे कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

कई यूजर्स का दावा है कि शहबाज शरीफ ने ये पोस्ट अब डिलीट कर लिया है


सोर्स : स्क्रीनशॉट/X


पूरी पड़ताल यहां देखें

अयोध्या के राम मंदिर का है आरती का ये वीडियो ? 

पूजा करती भारी भीड़ का वीडियो इस गलत दावे से शेयर किया जा रहा है कि ये उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) में बने राम मंदिर का है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें


सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक


ये दावा सच नहीं है. ये वीडियो कोलकाता के संतोष मित्र चौराहे पर इसी साल हुई दुर्गा पूजा का है. अयोध्या में बना राम मंदिर फिलहाल जनता के लिए नहीं खुला है.

पूरी पड़ताल यहां देखें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

जिस कांग्रेस नेता के घर IT रेड पड़ी, केजरीवाल ने उसका समर्थन किया? 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान का बताया जा रहा एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल है. दावा है कि केजरीवाल ने झारखंड कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के समर्थन में बयान दिया है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 


सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक


ये दावा गलत है. ये बयान असल में आम आदमी पार्टी (AAP) के नाम पर बने पैरोडी अकाउंट से पोस्ट किया गया था.

पूरी पड़ताल यहां देखें

राहुल गांधी ने खुद को दर्जी कहा ? 

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल है जिसमें वो एक जनसभा को संबोधित करते दिख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में राहुल ने खुद को दर्जी (टेलर ) कहा.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें


सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक


ये वीडियो अधूरा है. राहुल गांधी का ये वीडियो 11 जून 2018 को हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) सम्मेलन में दिए गए उनके भाषण का एक हिस्सा है. पूरे वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी अपने भाषण में एक फैशन डिजाइनर की कही गई बातें बता रहे हैं, जिससे उनकी मुलाकात हुई थी.

पूरी पड़ताल यहां देखें

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT