Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019राहुल गांधी ने नहीं स्वीकारी BJP सांसदों से धक्का-मुक्की की बात

राहुल गांधी ने नहीं स्वीकारी BJP सांसदों से धक्का-मुक्की की बात

अनुराग ठाकुर और शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी का अधूरा वीडियो गलत दावे के साथ शेयर किया

टीम वेबकूफ
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>अधूरा वीडियो गलत दावे के साथ वायरल</p></div>
i

अधूरा वीडियो गलत दावे के साथ वायरल

फोटो : Altered by Quint Hindi

✕

advertisement

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने संसद में बीजेपी सांसदों के साथ धक्का मुक्की करने की बात स्वीकारी है.

किसने किया ये दावा ? : बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने X (पूर्व में ट्विटर) पर ये वीडियो शेयर किया.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X

इस पोस्ट को प्लेटफॉर्म पर 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. ऐसे ही दावे करते अन्य पोस्ट्स के अर्काइव यहां और यहां देखे जा सकते हैं.

क्या ये दावा सच है? : ये दावा भ्रामक है. वीडियो का लंबा वर्जन देखने पर पता चलता है कि इसमें राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर हुए हमले की बात कहते दिख रहे हैं. इस पूरे वीडियो में कहीं भी राहुल ने ये नहीं स्वीकारा कि उन्होंने बीजेपी सांसदों को धक्का दिया.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल क्लिप में हमने गौर किया कि न्यूज एजेंसी ANI का लोगो है.

  • एजेंसी का X हैंडल देखने पर हमें राहुल गांधी का ये पूरा बयान मिला.

  • वीडियो के शुरुआत में रिपोर्टर को सवाल करते हुए सुना जा सकता है. इसके जवाब में राहुल गांधी कहते हैं ''पता नहीं आपके कैमरा में होगा, ये पार्लियामेंट की एंट्रेंस है, इसमें मैं अंदर जाने की कोशिश कर रहा था. तो बीजेपी के MP जो थे वो मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे, धकेल रहे थे और मुझे धमका रहे थे. तो वो हुआ है.''

  • इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या मल्लिकार्जुन खड़गे को भी धक्का दिया गया ? इसके जवाब में राहुल गांधी कहते हैं ''हां हां किया है, किया है. मतलब ठीक है, धक्का-मुक्की से हमें कुछ होता नहीं है. मगर ये एंट्रेंस है पार्लियामेंट की, हमारा अधिकार है अंदर जाने का. और बीजेपी के मेंबर हमें अंदर जाने से रोक रहे हैं.''

जाहिर है कि राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे पर हुए हमले का जवाब दे रहे थे. इसी जवाब का अधूरा वीडियो गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

क्या है मामला ? : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने सांसद प्रताप चंद्र सारंगी के साथ धक्का - मुक्की की, जिसके चलते वो घायल हो गया.

  • एक अन्य बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत के घायल होने का भी दावा किया जा रहा है, जो कि अस्पताल में भर्ती हैं.

  • वहीं इन आरोपों पर राहुल गांधी का कहना है कि उन्हें संसद में घुसने से रोका गया.

निष्कर्ष : मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुई धक्का-मुक्की के सवाल का जवाब देते राहुल गांधी के अधूरे बयान को गलत दावे से शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT