Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019राहुल गांधी ने सुशांत को क्रिकेटर कहा?फेक है ये वायरल स्क्रीनशॉट

राहुल गांधी ने सुशांत को क्रिकेटर कहा?फेक है ये वायरल स्क्रीनशॉट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट के छेड़-छाड़ किए हुए ट्वीट को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Published:
 राहुल गांधी के ट्वीट के छेड़-छाड़ किए हुए ट्वीट को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है.
i
राहुल गांधी के ट्वीट के छेड़-छाड़ किए हुए ट्वीट को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है.
(Photo: Altered by Quint Hindi)
✕

advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट के छेड़छाड़ किए हुए स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये ट्वीट राहुल गांधी ने 14 जून को हुई एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद किया है. दावा किया गया कि राहुल ने सुशांत को ‘एक क्रिकेटर’ कहकर संबोधित किया और उनको नहीं पता था कि वो किसके लिए ट्वीट कर रहे हैं.

(Source: Facebook/Screenshot)  

दावा

करुणा गोपाल जो अपना परिचय ट्विटर बायो में ‘मेंबर सब कमिटी बीजेपी नेशनल मेनीफेस्टो’ बताती हैं. उन्होंने भी इस ट्वीट को शेयर किया है. हांलाकि अब ट्वीट को हटा लिया गया है.

करुणा गोपाल के ट्वीट का आर्काइव वर्जन(Source: Twitter/Screenshot)

राहुल गांधी के छेड़छाड़ किए हुए ट्वीट व्हाट्सएप, ट्विटर और फेसबुक पर भी शेयर किए गए.

ट्वीट का आर्काइव वर्जन(Source: Facebook/Screenshot)  
(Source: Twitter)  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमें क्या मिला?

हमने राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर जाकर सुशांत सिंह राजपूत के लिए किए गए उनके ट्वीट को देखा. वायरल ट्वीट जिस टाइम पर किया गया, ठीक उसी टाइम पर राहुल ने ट्वीट किया था लेकिन राहुल के असली ट्वीट में क्रिकेटर की जगह एक्टर लिखा था.

उपर के स्क्रीनशॉट में आप साफ देख सकते हैं कि इस ट्वीट में फोटोशॉप किया गया है(Source: Twitter/Altered by The Quint)  

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा-

मुझे सुशांत सिंह राजपूत की मौत की दुखद खबर मिली. एक युवा और होनहार <b>एक्टर </b>बहुत जल्द चला गया. मेरी उनके परिवार, दोस्तों और दुनियाभर के फैंस के साथ संवेदना है.&nbsp;
राहुल गांधी का सुशांत के निधन पर ट्वीट
स्क्रीनशॉट में आप साफ देख सकते हैं कि इस ट्वीट में फोटोशॉप किया गया है(Source: Twitter/Altered by The Quint)  

उपर के स्क्रीनशॉट में आप साफ देख सकते हैं कि इस ट्वीट में फोटोशॉप किया गया है. अंग्रेजी के लेटर सी लिखने में फर्क साफ समझ आ रहा है. साफ है कि राहुल गांधी के असली ट्वीट से छेड़छाड़ करके ये ट्वीट उनका मजाक बनाने के लिए वायरल कराया गया.

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT