Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bengal Elections: BJP के समर्थन में बोलते राहुल गांधी का यह वीडियो भ्रामक है

Bengal Elections: BJP के समर्थन में बोलते राहुल गांधी का यह वीडियो भ्रामक है

राहुल गांधी का अधूरा वीडियो भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>Bengal Elections: BJP के समर्थन में बोलते राहुल गांधी का यह वीडियो भ्रामक है</p></div>
i

Bengal Elections: BJP के समर्थन में बोलते राहुल गांधी का यह वीडियो भ्रामक है

(Altered By The Quint)

advertisement

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों का दौर जारी है 23 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग पूरी हो चुकी है अब 29 अप्रैल 2026 को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होनी है. इस बीच सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर हो रहा है जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, "एक बात मत भूलिए,TMC बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकती है, यह मत भूलिए."

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • राहुल गांधी का अधूरा वीडियो भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

  • पूरे वीडियो में राहुल गांधी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "टीएमसी बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकती है, यह मत भूलिये. अगर कोई पार्टी बीजेपी के खिलाफ खड़ी हो सकती है और बीजेपी को हरा सकती है, तो उस पार्टी का नाम कांग्रेस पार्टी है."

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें Congress के आधिकरिक X अकाउंट पर इस पोस्ट में राहुल गांधी की क्लिप का पूरा वीडियो मिला.

  • इस वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं, "TMC बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकती है, यह मत भूलिये. अगर कोई पार्टी बीजेपी के खिलाफ खड़ी हो सकती है और बीजेपी को हरा सकती है, तो उस पार्टी का नाम कांग्रेस पार्टी है."

  • वो आगे कहते हैं कि, "यह सारा का सारा जो आपके खिलाफ हो रहा है, SIR हो रहा है, वोट चोरी हो रही है, इसको तृणमूल नहीं रोक सकती है. आप पर जो अत्याचार बीजेपी कर रही है, बंगाल में, देश में, वोट काट रही है, हिंसा फैला रही है, तृणमूल इसको नहीं रोक सकती है.कांग्रेस पार्टी इसको रोक सकती है और यह बात बीजेपी जानती है. बीजेपी जानती है कि तृणमूल कांग्रेस उनको नहीं हरा सकती, जानती है कि कांग्रेस पार्टी उनको गिरा सकती है. “

इस पोस्ट में राहुल गांधी के इस वीडियो को पश्चिम बंगाल के मालदा का बताया गया था.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

यहां से अंदाजा लेकर हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए और हमारी सर्च में हमें राहुल गांधी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस क्लिप का लंबा वीडियो मिला जहां वायरल क्लिप वाला हिस्सा पूरे वीडियो के 32:13 मिनट से सुना जा सकता है.

राहुल गांधी कहते हैं कि, "एक बात मत भूलिए, TMC बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकती है, यह मत भूलिये. अगर कोई पार्टी बीजेपी के खिलाफ खड़ी हो सकती है और बीजेपी को हरा सकती है, तो उस पार्टी का नाम कांग्रेस पार्टी है.यह सारा का सारा जो आपके खिलाफ हो रहा है, SIR हो रहा है, वोट चोरी हो रही है, इसको तृणमूल नहीं रोक सकती है."

राहुल गांधी के पूरे वीडियो को सुनकर यह साफ हो जाता है कि उन्होंने यह जरूर कहा था कि "TMC बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकती है." लेकिन यह बिलकुल नहीं कहा था कि, "बंगाल में BJP का कोई मुकाबला नहीं कर सकता!" इसके उलट उन्होंने कहा था कि, "TMC बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकती है, यह मत भूलिये. अगर कोई पार्टी बीजेपी के खिलाफ खड़ी हो सकती है और बीजेपी को हरा सकती है, तो उस पार्टी का नाम कांग्रेस पार्टी है."

निष्कर्ष: राहुल गांधी का अधूरा वीडियो इस भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि उन्होंने यह मान लिया है कि बीजेपी को बंगाल में कोई पार्टी नहीं हरा सकती है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT