Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019राघव चड्ढा के राज्यसभा से सस्पेंड होने के दावे से वायरल हो रहे वीडियो का सच

राघव चड्ढा के राज्यसभा से सस्पेंड होने के दावे से वायरल हो रहे वीडियो का सच

यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि 2023 का है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>निलंबन पर बोलते राघव चड्ढा का यह वीडियो हालिया नहीं पुराना है</p></div>
i

निलंबन पर बोलते राघव चड्ढा का यह वीडियो हालिया नहीं पुराना है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का एक वीडियो हालिया बताकर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "संसद से संस्पेड "राघव चड्ढा" पार्टी से दे सकते हैं इस्तीफा."

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि 2023 का है जब उन्हें कथित तौर पर सदस्यों की सहमति के बिना एक चयन समिति में उनके नाम शामिल करने के आरोप में राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था.

  • इस वायरल वीडियो का हालिया घटनाक्रमों से कोई संबंध नहीं है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो NDTV की 11 अगस्त 2023 की इस न्यूज रिपोर्ट में मिली, इस खबर के मुताबिक राज्य सभा से निलंबित होने के बाद यह उनका पहला रिएक्शन वीडियो था.

इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/NDTV)

  • इसके सिवा हमारी सर्च में हमें यही वीडियो Hindustan Times की इस न्यूज रिपोर्ट में मिली जिसमें लिखा था कि, "AAP सांसद ने कथित तौर पर सदस्यों की सहमति के बिना एक चयन समिति में उनके नाम शामिल करने के आरोप में राज्यसभा से निलंबित किए जाने के बाद, एक वीडियो संदेश शेयर किया था."

  • इस रिपोर्ट के मुताबिक राघव चड्ढा को 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023' की समीक्षा के लिए गठित एक चयन समिति में सदस्यों की सहमति के बिना कथित तौर पर उनके नाम शामिल करने के आरोप में उच्च सदन से निलंबित कर दिया गया था.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इसके सिवा हमारी सर्च में हमें यही वीडियो CNN-News 18 की 12 अगस्त 2023 की यह वीडियो रिपोर्ट मिली जिसमें यह वायरल वीडियो शामिल थी. इसमें लिखा था कि, "आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा, जिन्हें कथित दुर्व्यवहार और विशेषाधिकार हनन के आरोप में राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था, उन्होंने शनिवार को X (जिसे पहले Twitter के नाम से जाना जाता था) पर अपना Bio बदलकर 'निलंबित सांसद, भारत' कर दिया है."

  • AAP नेता को शुक्रवार को राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक से जुड़े एक प्रस्ताव में पांच सांसदों के हस्ताक्षर जाली बनाने के आरोप में उच्च सदन से निलंबित कर दिया गया था. राघव चड्ढा तब तक निलंबित रहेंगे जब तक विशेषाधिकार समिति इन आरोपों पर अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप देती है.

हालिया विवाद क्या है ? हाल ही में 03 अप्रैल 2026 को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में अहम बदलाव किए हैं. सांसद राघव चड्ढा को अब संसद में आम आदमी पार्टी की तरफ से बोलने का समय नहीं मिलेगा. पार्टी ने औपचारिक रूप से राज्यसभा सचिवालय को इस बारे में सूचित कर दिया है. अब सांसद अशोक मित्तल उच्च सदन में AAP के नए उप-नेता के तौर पर कार्यभार संभालेंगे.

  • वायरल वीडियो इसी सन्दर्भ में शेयर किया गया है जबकि यह वीडियो 2023 से इंटरनेट पर मौजूद है और इसका हालिया विवाद से कोई संबंध नहीं है.

  • इसके साथ ही राघव चड्ढा को हाल ही में राज्यसभा या आम आदमी पार्टी से ससपेंड करने की कोई आधिकारिक घोषणा या सूचना नहीं है.

निष्कर्ष: राघव चड्ढा के राज्यसभा से ससपेंड होने या आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने का दावा भ्रामक है, पुराना वीडियो हालिया विवाद से जोड़कर शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT