Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019स्वतंत्रता संग्राम पर बात करते नेहरू का ये वीडियो असली नहीं, एडिटेड है

स्वतंत्रता संग्राम पर बात करते नेहरू का ये वीडियो असली नहीं, एडिटेड है

वायरल वीडियो एडिटेड है, असल वीडियो में नेहरू स्वतंत्रता संग्राम पर जिन्ना के विचारों के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

रुजुता थेते
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>स्वतंत्रता संग्राम पर बात करते पीएम नेहरू का यह वीडियो एडिटेड है</p></div>
i

स्वतंत्रता संग्राम पर बात करते पीएम नेहरू का यह वीडियो एडिटेड है

(Altered by Quint Hindi)

advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल न होने और उसका 'विरोध' करने की बात कह रहे हैं.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

(इसी तरह के दावों के अन्य अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

सच क्या है?: यह वीडियो एडिटेड है. असली वीडियो में नेहरू स्वतंत्रता संग्राम पर मुहम्मद अली जिन्ना के विचारों के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

हमने सच का पता कैसे लगाया ?: हमने वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम पर रिवर्स इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया जिससे हमें प्रसार भारती के आधिकारिक चैनल पर शेयर किया गया एक Youtube वीडियो मिला.

  • यह वीडियो 27 मई 2024 को शेयर किया गया था और इसका टाइटल था -"1964 में जवाहर लाल नेहरू का आखिरी टीवी इंटरव्यू."

  • यह नेहरू के इंटरव्यू का मूल संस्करण था जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि, "उन्हें लगता है कि मुहम्मद अली जिन्ना स्वतंत्रता संग्राम में शामिल नहीं थे और उन्होंने इसका विरोध किया था."

निष्कर्ष: जवाहरलाल नेहरू का एक एडिटेड वीडियो जिसमें वे जिन्नाह के बारे में कह रहे हैं कि वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल नहीं थे उसे भ्रामक दावों के साथ वायरल किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT