
advertisement
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें उन्हें ईसा मसीह की तारीफ करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में पीएम मोदी कहते दिख रहे हैं कि 'स्वर्ग का मार्ग केवल ईसा मसीह हैं.'
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.
यह वीडियो असली नहीं बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.
पीएम मोदी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.
हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए, हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिससे यह पुष्टि हो कि पीएम मोदी ने ईसा मसीह के बारे में ऐसी कोई बात की है.
वीडियो को ध्यान से देखने पर हमने पाया कि वीडियो में पीएम मोदी के हाव भाव और आवाज वास्तविक की जगह किसी मशीन की तरह लग रहे थे.
यहां से अंदाजा लगाकर हमने वायरल वीडियो को AI से बने कॉन्टेंट की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया. वहां इस वीडियो के AI से बने होने की 99 प्रतिशत संभावना जताई गई.
इस वीडियो के AI से बने होने की सम्भावना जताई गई.
(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Hive)
इसके सिवा हमने इस वीडियो की गहन पड़ताल के लिए इसे Deep-fake-O-Meter पर भी चेक किया, वहां भी AI से बने वीडियो की पहचान करने वाले कुछ टूल्स ने इस वीडियो के AI से बने होने की शत प्रतिशत संभावना जताई.
Deep-fake-O-Meter पर भी इस वीडियो के 100 प्रतिशत AI से बने होने की संभावना जताई गई.
(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)
निष्कर्ष: ईसा मसीह को स्वर्ग का मार्ग बताते पीएम मोदी का वायरल वीडियो असली नहीं बल्कि AI की मदद से बनाया गया है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)