Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019PM मोदी ने अपने पिता को नहीं बताया क्रांतिकारी, वायरल ग्राफिक फर्जी

PM मोदी ने अपने पिता को नहीं बताया क्रांतिकारी, वायरल ग्राफिक फर्जी

यह वायरल ग्राफिक असली नहीं है बल्कि फर्जी है.

Faizan Ahmad
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>PM मोदी ने अपने पिता को नहीं बताया क्रांतिकारी, वायरल ग्राफिक फर्जी</p></div>
i

PM मोदी ने अपने पिता को नहीं बताया क्रांतिकारी, वायरल ग्राफिक फर्जी

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के बयान वाला एक ग्राफिक वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि, "मेरे पिता जी बहुत बड़े क्रांतिकारी थे वो सुभाष चन्द्र बोस की सेना में थे वो सुभाष चन्द्र बोस के लिए अंग्रेजों के खिलाफ जासूसी करते थे अंग्रेजों ने उनके ऊपर 11 सौ डॉलर का ईनाम भी रखा था पिता जी ने गांधी जी के कहने पर खुद को अंग्रेजों के सामने सरेंडर कर दिया था और वो गांधी वादी बन गएं."

इस कार्ड को शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि यह बातें पीएम मोदी ने हालिया 'मन की बात' कार्यक्रम में बोलीं हैं.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वायरल ग्राफिक असली नहीं है बल्कि फर्जी है.

  • पीएम मोदी ने अपनी पिताजी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल ग्राफिक से सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए. हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें पीएम मोदी के 'मन की बात' के एपिसोड में अपने पिता को लेकर इस तरह के बयान देने की कोई रिपोर्ट की गई हो.

  • इस ग्राफिक पर दैनिक जागरण का लोगो लगा हुआ था इसलिए हमने दैनिक जागरण के आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट्स को चेक किया, हमारी सर्च में हमें वायरल ग्राफिक से मेल खाता हुआ यह ग्राफिक मिला.

  • इस वायरल ग्राफिक में लिखा था कि, "आज 21वीं सदी का भारत बदलाव के एक बहुत बड़े दौर से गुजर रहा है. आज भारत में एक स्टार्टअप रिवॉल्यूशन हो रहा है. इस रिवॉल्यूशन में भारत का नौजवान एक नए मानसिकता के साथ मानवता के हित में समस्याओं के समाधान ढूंढ रहा है."

दोनों ग्राफिक में समानताओं को यहां देखा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

  • इसके सिवा हमें दैनिक जागरण के आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट्स पर ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली जो वायरल ग्राफिक में दिखाई गई है.

  • वायरल ग्राफिक और दैनिक जागरण के ग्राफिक के फॉन्ट में अंतर भी देखा जा सकता है. दैनिक जागरण के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस्तेमाल हुए किसी भी ग्राफिक में वायरल ग्राफिक वाला फॉन्ट इस्तेमाल नहीं किया गया है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इससे सम्बंधित कीवर्ड्स (PM MODI, Man Ki Baat, Subash Chandra Bose) सर्च करने पर हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिनमें 'मन की बात' कार्यक्रम के किसी हालिया एपिसोड में पीएम मोदी के सुभाष चंद्र बोस को लेकर बयान देने की बात कही गई हो.

  • हमारी सर्च में हमें ANI की 19 जनवरी 2025 की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें लिखा था कि, "'मन की बात' के हालिया एपिसोड में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से पहले उनके अदम्य साहस को नमन किया और कहा कि वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे और साहस उनके स्वभाव में ही बसा था."

इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/ANI)

निष्कर्ष: पीएम मोदी ने हालिया 'मन की बात' के एपिसोड में अपने पिताजी को क्रांतिकारी और सुभाष चंद्र बोस के लिए काम करने वाला जासूस नहीं बताया है, वायरल ग्राफिक फर्जी है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT