Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019CJP प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करती पुलिस का नहीं ये वीडियो

CJP प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करती पुलिस का नहीं ये वीडियो

दावा है कि वीडियो CJP का प्रदर्शन खत्म होने के बाद प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करती पुलिस का है

सिद्धार्थ सराठे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>जंतर - मंतर के प्रदर्शनकारियों का बताकर वायरल है ये वीडियो</p></div>
i

जंतर - मंतर के प्रदर्शनकारियों का बताकर वायरल है ये वीडियो

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक/Altered by The Quint

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें पुलिस कर्मियों और युवाओं के बीच झड़प होती दिख रही है. वीडियो पुलिस थाने का लग रहा है, इसमें देखा जा सकता है एक शख्स थाने के अंदर ही युवतियों को धमकाता दिख रहा है.

दावा : वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो CJP प्रदर्शनकारियों का है, जिन्हें पुलिस प्रदर्शन खत्म होने के बाद भी गिरफ्तार कर रही है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक

क्या ये सच है ? : नहीं, वायरल वीडियो जून 2026 में शुरू हुए CJP के प्रदर्शन से पहले से ही इंटरनेट पर है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें 15 फरवरी 2026 के एक X पोस्ट में यही वीडियो मिला.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X

हमें ANI की एक रिपोर्ट भी मिली, जिसमें बताया गया है कि AAP नेताओं ने ये वीडियो शेयर कर आरोप लगाया था कि पुलिस थाने के अंदर AISA की छात्र नेताओं के साथ बदतमीजी हुई.

हमें वीडियो में दिख रही AISA की छात्र नेता अंजलि का इंस्टाग्राम पोस्ट भी मिला. 15 फरवरी के इस पोस्ट में अंजली विस्तार से इस घटना का बारे में बता रही हैं. उनका कहना है कि रुचि तिवारी नाम की महिला ने पहले यूनिवर्सिटी में अंजलि से मारपीट की. इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने जब वो मौरिस नगर थाने पहुंचीं तो वहां भी उनके साथ भीड़ द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया.

निष्कर्ष : साफ है कि फरवरी 2026 के वीडियो को CJP प्रदर्शन से जोड़कर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT