Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कृषि बिल पर प्रदर्शनों के बीच राजस्थान की 2017 की तस्वीरें वायरल 

कृषि बिल पर प्रदर्शनों के बीच राजस्थान की 2017 की तस्वीरें वायरल 

ये तीनों कृषि बिल संसद से हाल ही में पास हुए हैं

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Published:
(फोटो: Quint) 
i
null
(फोटो: Quint) 
✕

advertisement

राजस्थान के सीकर में 2017 के किसान प्रदर्शन की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हरियाणा में जारी किसानों के प्रदर्शन की बताकर वायरल की जा रही हैं. हरियाणा में किसान तीन बिलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. ये तीनों कृषि बिल संसद से हाल ही में पास हुए हैं.

पंजाब और हरियाणा में कृषि बिलों पर इसलिए प्रदर्शन हो रहा है क्योंकि किसानों को डर है कि इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) व्यवस्था खत्म हो जाएगी.  

दावा

एक तस्वीर इस दावे के साथ शेयर की जा रही है कि ये हरियाणा के पीपली की है, जहां प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

(सोर्स: फेसबुक/स्क्रीनशॉट)

सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर ऐसे ही दावे के साथ शेयर की जा रही है.

(सोर्स: फेसबुक/स्क्रीनशॉट)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमें क्या मिला?

हमने पाया कि ये दोनों तस्वीरें 2017 में राजस्थान के सीकर में हुए किसान प्रदर्शन की हैं. पहली तस्वीर पर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें राजस्थान पत्रिका की एक खबर मिली, जिसमें यही तस्वीर इस्तेमाल हुई थी.

दूसरी तस्वीर के लिए हमें द लॉजिकल इंडियन की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें सीकर के प्रदर्शन के लिए यही तस्वीर इस्तेमाल हुई थी.

हमें ये तस्वीर CPI (M) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी मिली, जहां ये 2017 में अपलोड हुई थी. पोस्ट में लिखा था कि ऑल इंडिया किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने ऋण माफी, पेंशन योजनाएं और MNREGA में ज्यादा आवंटन की मांग की.

(सोर्स: ट्विटर/स्क्रीनशॉट) 

सितंबर 2017 में राजस्थान के सीकर में हजारों किसानों ने वसुंधरा राजे की बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था.

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT