सोनिया गांधी की पुरानी फेक तस्वीर फिर हो रही वायरल

सोनिया गांधी की नई किताब की लॉन्चिंग की खबरों के बीच फिर वायरल है फेक फोटो

सिद्धार्थ सराठे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>सोनिया गांधी की ये फोटो आपत्तिजनक दावों के साथ वायरल है&nbsp;</p></div>
i

सोनिया गांधी की ये फोटो आपत्तिजनक दावों के साथ वायरल है 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X/Altered by The Quint

✕

advertisement

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है. फोटो में सोनिया एक शख्स के काफी करीब बैठी दिख रही हैं. ये फोटो ऐसे वक्त पर वायरल है जब सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging' सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर फोटो को कई आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ शेयर किया जा रहा है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X

क्या ये दावा सच है ? : वायरल फोटो एडिटेड है. 29 मार्च 2005 को UPA सरकार के वक्त मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम के साथ सोनिया गांधी की मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात की तस्वीर को ही एडिट कर बार बार सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल फोटो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें फोटो स्टॉक वेबसाइट Getty Images पर सोनिया गांधी और मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम की वो फोटो मिले, जिसे एडिट कर वायरल फोटो बनाई गई है.

29 मार्च 2005 की मुलाकात की असली तस्वीर

सोर्स : स्क्रीनशॉट/Getty Images

फोटो के कैप्शन में लिखा है - मालदीव के राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम (दाएं) 29 मार्च 2005 को नई दिल्ली में एक बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बातचीत करते हुए. गयूम 1 अप्रैल तक भारत की 6 दिवसीय यात्रा पर हैं. इस दौरान उनका भारतीय नेताओं से मिलने और दक्षिणी शहरों मद्रास (चेन्नई) व त्रिवेंद्रम का दौरा करने का कार्यक्रम है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

मिलान करने पर साफ हो रहा है कि इसी 21 साल पुरानी फोटो को एडिट कर वायरल फोटो बनाई गई है.

वायरल फोटो और असली फोटो का मिलान

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X/Altered by The Quint

2020 में भी सोनिया गांधी की इस एडिटेड फोटो को गलत दावे से शेयर किया गया था. द क्विंट की फैक्ट चेकिंग टीम वेबकूफ ने इसकी पड़ताल भी की थी. पुरानी पड़ताल आप यहां पढ़ सकते हैं.

निष्कर्ष : सोनिया गांधी की 21 साल पुरानी तस्वीर को एडिट कर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT