
advertisement
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस आने के चलते यात्री परेशान दिख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये 4 अगस्त 2026 की उस हालिया घटना का वीडियो है, जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 उड़ान में आए टुर्बुलेंस में 17 लोग घायल हो गए.
क्या ये सच है ? : नहीं, वायरल वीडियो एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई हालिया घटना का नहीं बल्कि 8 साल पुरानी घटना का है.
हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें NDTV की 22 अप्रैल 2018 की रिपोर्ट में यही वीडियो मिला.
NDTV की 2018 की रिपोर्ट
सोर्स : स्क्रीनशॉट/NDTV
इस रिपोर्ट में अमृतसर से दिल्ली जा रही Air India की AI-462 फ्लाइट में करीब 15 मिनट तक चले तेज टर्बुलेंस की घटना बताई गई है. इसमें तीन यात्री घायल हुए थे और विमान में सवार यात्रियों के वीडियो भी सामने आए थे.
एबीपी न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे समेत 2018 की कई अन्य न्यूज रिपोर्ट्स में भी हमें यही वीडियो मिला.
निष्कर्ष : 2018 के वीडियो को 4 अगस्त 2026 को फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की घटना का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)