Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019वीडियो में फेशियल मसाज लेते शख्स पीएम मोदी नहीं, ये रहा सच

वीडियो में फेशियल मसाज लेते शख्स पीएम मोदी नहीं, ये रहा सच

वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान जसपाल सिंह सराय के रूप में हुई है.

अभिषेक आनंद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>दावा है कि पीएम मोदी का मसाज वीडियो लीक हो गया है</p></div>
i

दावा है कि पीएम मोदी का मसाज वीडियो लीक हो गया है

सोर्स : स्क्रीनशॉट/Altered by The Quint

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) फेशियल मसाज कराते दिख रहे हैं.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X

यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां, यहां और यहां देखें.

क्या यह दावा सही है ? : नहीं. यह वीडियो मूल रूप से ‘Pardeep Kaur Dhillon’ नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने 12 अप्रैल को पोस्ट किया गया था. वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान जसपाल सिंह सराय के रूप में हुई है.

हमने यह सच कैसे पता लगाया ? : Google Lens की मदद से हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स पर रिवर्स इमेज सर्च किया.

  • इससे हमें वही दृश्य ‘pardeep.kaur.dhillon’ नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर मिले.

  • यह वीडियो 12 अप्रैल को पोस्ट किया गया था, जिसके कैप्शन में लिखा था, "#MassageTime #RelaxMode #SelfCare #SpaVibes #RelaxAndUnwind PeacefulMind A little massage, a lot of pea. (SIC)"

वीडियो 12 अप्रैल को शेयर किया गया था

सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम

इसके बाद हमने इसी इंस्टाग्राम हैंडल को चेक किया, तो 28 मार्च को पोस्ट किया गया एक और वीडियो मिला, जिसमें वही दाढ़ी वाला व्यक्ति फेशियल मसाज लेते हुए दिख रहा है.

ये वीडियो 28 मार्च को शेयर किया गया था

सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम

व्यक्ति की पहचान : यूजर ने 16 मार्च को शेयर किए गए अपने एक पुराने पोस्ट में बताया था कि वीडियो में दिख रहे शख्स उनके पति हैं.

पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "इस्तांबुल में कई लोग मेरे पति को उनकी पगड़ी की वजह से नोटिस करते हैं. लेकिन हमारे लिए पगड़ी सिर्फ पहनने की चीज नहीं है — यह हमारे धर्म, हमारी संस्कृति और हमारी पहचान का प्रतीक है." (कैप्शन का हिंदी अनुवाद)

16 मार्च को शेयर किया गया पोस्ट

सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम

  • टीम WebQoof ने आगे परदीप कौर के फेसबुक हैंडल की भी जांच की, जहां उन्होंने बताया था कि वह मूल रूप से पंजाब के अमृतसर की रहने वाली हैं, लेकिन फिलहाल अमेरिका के न्यू जर्सी में रहती हैं.

  • उनके फेसबुक अकाउंट पर हाल ही में किए गए एक पोस्ट से पता चला रहा है कि वीडियो में दिख रहे शख्स यानी कि उनके पति का नाम जसपाल सिंह है.

पोस्ट 14 अप्रैल को शेयर किया गया था

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक

निष्कर्ष: यह साफ है कि वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान गलत तरीके से पीएम मोदी के रूप में की जा रही है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT