Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019निर्मला सीतारमण की अपने पिता से मुलाकात करने का नहीं ये वीडियो

निर्मला सीतारमण की अपने पिता से मुलाकात करने का नहीं ये वीडियो

वायरल वीडियो निर्मला सीतारमण के घर का नहीं है ना ही इसमें उन्हें अपने पिता से मुलाकात करते हुए दिखाया गया है.

Faizan
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>निर्मला सीतारमण के अपने पिता से मुलाकात करने का नहीं है यह वीडियो</p></div>
i

निर्मला सीतारमण के अपने पिता से मुलाकात करने का नहीं है यह वीडियो

(Altered By The Quint)

✕

advertisement

सोशल मीडिया पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें उन्हें एक बुजुर्ग से आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है.

दावा: दावा किया जा रहा है कि "इस वीडियो में निर्मला सीतारमण का घर दिखाया गया है और इस वीडियो में उन्हें अपने पिता से मुलाकात करते हुए देखा जा सकता है."

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • वायरल वीडियो निर्मला सीतारमण के घर का नहीं है ना ही इसमें उन्हें अपने पिता से मुलाकात करते हुए दिखाया गया है.

  • इस वीडियो में निर्मला सीतारमण उस घर का दौरा कर रही हैं जहां महाकवि सुब्रमण्य भारती काशी यात्रा के दौरान रुके थे.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें निर्मला सीतारमण के आधिकारिक X अकाउंट और इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो और तस्वीरें मिलीं जिन्हें 03 दिसंबर 2022 को अपलोड किया गया था.

  • इन वीडियो और तस्वीरों के कैप्शन में लिखा था कि, "कल वाराणसी में 'शिव मैडम' गई और महाकवि भारतीयार के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, जिनमें उनके 96 वर्षीय प्रपौत्र (grand-nephew) श्री के. वी. कृष्णन भी शामिल थे."

निर्मला सीतारमण के फेसबुक अकाउंट पर शेयर की गई इन तस्वीरों के साथ लिखा था कि, "श्रीमती निर्मला सीतारमण ने वाराणसी में शिव मैडम का दौरा किया और महाकवि भरतियार के परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की, जिसमें उनके 96 वर्षीय भतीजे श्री के.वी. कृष्णन भी शामिल थे. #काशीतमिलसंगमम"

यहां से अंदाजा लेकर हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड सर्च किया जिसमें हमें प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की वेबसाइट पर 2 दिसंबर की यह रिपोर्ट मिली. इसमें बताया गया था कि वित्त मंत्री ने 3 दिसंबर को वाराणसी में तमिल प्रभाव वाले अहम स्थानों का दौरा किया था जिसमें शिव मठ भी शामिल था.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमने ऐसी रिपोर्ट और ट्वीट भी देखे जिनमें दूसरे केंद्रीय मंत्री – धर्मेंद्र प्रधान और एस जयशंकर – वाराणसी में कृष्णन से मुलाकात करते हुए दिखाई दिए थे.

निर्मला सीतारमण के पिता कौन हैं: Sansad की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद उनके प्रोफाइल के मुताबिक उनके पिता का नाम नारायणन सीतारमण है.

हालांकि, हमें उनकी कोई तस्वीर नहीं मिली और न ही निर्मला सीतारमण से उनके मिलने-जुलने से जुड़ी कोई हालिया रिपोर्ट मिली.

निष्कर्ष: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की एक तमिल कवि के पोते (grandnephew) से मुलाकात का वीडियो एक झूठे दावे के साथ शेयर किया गया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT