Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019वायरल तस्वीर में धर्मेंद्र प्रधान के साथ नजर आ रही महिला NEET आरोपी नहीं है

वायरल तस्वीर में धर्मेंद्र प्रधान के साथ नजर आ रही महिला NEET आरोपी नहीं है

कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने प्रधान के इस्तीफे की मांग की, और दावा किया कि उनका आरोपी महिला से कोई संबंध है.

साक्षत चंडोक
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>वायरल तस्वीर में धर्मेंद्र प्रधान के साथ नजर आ रही महिला NEET आरोपी नहीं है</p></div>
i

वायरल तस्वीर में धर्मेंद्र प्रधान के साथ नजर आ रही महिला NEET आरोपी नहीं है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनीषा मंधारे के साथ फोटो खिंचवाते हुए दिख रहे हैं. मनीषा मंधारे बॉटनी की प्रोफेसर हैं, जिन्हें 16 मई को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने 2026 NEET UG परीक्षा से पहले बायोलॉजी के सवाल लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

पोस्ट में क्या कहा गया है?: इस पोस्ट में एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है कि, "मनीषा मंधारे से देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कनेक्शन सामने आने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं ? "

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? यह दावा गलत है. तस्वीर में धर्मेंद्र प्रधान के साथ नजर आ रही महिला NEET पेपर लीक की आरोपी मांधरे नहीं है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ?: Google Lens की मदद से रिवर्स इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया जिसमें हम उस महिला के X अकाउंट तक पहुंचे, जो तस्वीर में नजर आ रही है. इस महिला की पहचान निवेदिता एकबोटे के तौर पर हुई, जो पुणे के मॉडर्न कॉलेज के शिवाजीनगर कैंपस (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) की प्रिंसिपल हैं.

  • उनके अकाउंट पर हमें वही तस्वीर मिली, जिसमें वह धर्मेंद्र प्रधान के साथ थीं; यह तस्वीर उन्होंने 18 दिसंबर 2024 को पोस्ट की थी.

  • पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "मेरे माता-पिता के साथ @punebookfestival में माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी से मिलना बहुत ही शानदार और सुखद अनुभव रहा... शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र में उनका विशाल अनुभव हमें लगातार प्रेरित करता रहेगा. " (अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इसके सिवा निवेदिता एकबोटे ने 18 मई 2026 को X पर यह पोस्ट करते हुए कहा कि वायरल हो रही तस्वीर में उनकी पहचान को "गलत तरीके से पेश कर" फैलाया जा रहा है.

  • उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, "इस अकाउंट/पोस्ट को चलाने वाला व्यक्ति मेरी पहचान को गलत तरीके से पेश करने के लिए केंद्रीय मंत्री @dpradhanbjp के साथ मेरी तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर रहा है. यह तस्वीर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में ली गई थी, जिसमें कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. झूठी बातें फैलाने के लिए ऐसी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल निंदनीय है. कृपया ऐसी भ्रामक सामग्री को आगे न फैलाएं." (अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद)

  • जिस व्यक्ति को उन्होंने पोस्ट में टैग किया था, उसने या तो अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है, या फिर X ने उस व्यक्ति का अकाउंट हटा दिया है.

एक्बोते द्वारा मेंशन किया गया X अकाउंट अब मौजूद नहीं है.

(सोर्स: X/स्क्रीनशॉट)

  • इसके सिवा जब हमने Google पर 'मनीषा मंधारे' सर्च किया तो हमें कई ऐसी न्यूज रिपोर्ट मिलीं जिनमें उनकी असली तस्वीर थी.

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट जिसमें मनीषा मंधारे की असली तस्वीर दिखाई गई है.

(सोर्स: इंडिया टुडे/स्क्रीनशॉट)

निष्कर्ष: वायरल तस्वीर में धर्मेंद्र प्रधान के साथ तस्वीर में नजर रही महिला NEET की आरोपी मनीषा मंधारे नहीं है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT