Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019नीरव मोदी ने कांग्रेस को दिए 98 करोड़? चेक की ये वायरल फोटो फेक है

नीरव मोदी ने कांग्रेस को दिए 98 करोड़? चेक की ये वायरल फोटो फेक है

दावा किया जा रहा है कि नीरव मोदी ने कांग्रेस पार्टी को साल 2011 में 98 करोड़ रुपए इस चेक के जरिए दिए थे

सोनल गुप्ता
वेबकूफ
Published:
 दावा किया जा रहा है कि नीरव मोदी ने कांग्रेस को 2011 में 98 करोड़ रुपए इस चेक के जरिए दिए थे
i
दावा किया जा रहा है कि नीरव मोदी ने कांग्रेस को 2011 में 98 करोड़ रुपए इस चेक के जरिए दिए थे
फोटो : Altered by Quint
✕

advertisement

नीरव मोदी के कथित हस्ताक्षरों वाले एक्सिस बैंक के एक चेक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस फोटो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि नीरव मोदी ने कांग्रेस पार्टी को साल 2011 में 98 करोड़ रुपए इस चेक के जरिए दिए थे. हालांक, पड़ताल में ये चेक फेक निकला.

यूके की अदालत ने 26 फरवरी को ये फैसला सुनाया कि 13,500 करोड़ के पीएनबी घोटाले के मामले में नीरव मोदी को भारत भेजा जा सकता है. नीरव के दोबारा चर्चा में आने के बाद से ही ये चेक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दावा

सोशल मीडिया पर चेक की फोटो इस दावे से शेयर की जा रही है कि नीरव मोदी ने कांग्रेस को 98 करोड़ रुपए दिए.

पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करें सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक

फोटो फेसबुक और ट्विटर पर बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है

सर्च रिजल्ट का लिंक देखने के लिए यहां क्लिक करेंसोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक
पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करें सोर्स : स्क्रीनशॉट / ट्विटर
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

फोटो 2018 से ही सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है .

पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करें सोर्स : स्क्रीनशॉट / ट्विटर

पड़ताल में हमने क्या पाया

चेक की फोटो में ऐसी कई त्रुटियां हमें मिलीं, जिनसे साबित होता है कि ये फेक है. ‘ninety’ शब्द को यहां ‘ninenty लिखा गया है. हस्ताक्षर के नीचे चेक जारी करने वाले का नाम है, देखा जा सकता है कि इसे मिटाया गया है. ये चेक असम की लखीमपुर ब्रांच का है, जबकि नीरव मोदी मुंबई का रहने वाला है.

सोर्स:  स्क्रीनशॉट
एक्सिस बैंक के प्रवक्ता ने द क्विंट की वेबकूफ टीम से हुई बातचीत में बताया कि वायरल हो रही चेक की फोटो फेक है

कांग्रेस पार्टी ने साल 2011-12 में पार्टी को मिलने वाले डोनेशन की लिस्ट भारत निर्वाचन आयोग को सौंपी थी. पार्टी ने 20,000 रुपए से ज्यादा के 342 डोनेशन दिखाए थे. इसमें कोई भी डोनेशन 2 करोड़ से ज्यादा का नहीं था

मायनेता वेबसाइट के मुताबिक साल 2011-12 में कांग्रेस पार्टी ने 9.59 करोड़ का डोनेशन सार्वजनिक किया था.

मतलब साफ है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा झूठा है कि नीरव मोदी ने कांग्रेस पार्टी को 98 करोड़ रुपए दिए. 2018 में इस तरह के दावे कई फैक्ट चेकिंग वेबसाइट्स की पड़ताल में झूठे साबित हुए थे

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT