Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019संसद के बाहर प्रदर्शन करते बीजेपी नेताओं का ये वीडियो हालिया नहीं

संसद के बाहर प्रदर्शन करते बीजेपी नेताओं का ये वीडियो हालिया नहीं

वीडियो को दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है

सिद्धार्थ सराठे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>हाल का बताकर वायरल है ये वीडियो</p></div>
i

हाल का बताकर वायरल है ये वीडियो

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X/Altered by The Quint

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें NDA के सांसद, संसद भवन के बाहर नारेबाजी करते दिख रहे हैं.

दावा : सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X/Altered by The Quint

क्या ये सच है ? : वीडियो 17 अप्रैल 2026 का है, जब एनडीए की महिला सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था. क्योंकि संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 लोकसभा में पारित नहीं हो सका. संविधान संधोधन का ये विधेयक महिलाओं को आरक्षण लागू करने और इसके साथ परिसीमन कराने के लिए लाया गया. लेकिन विधेयक पास करने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल सकाविधेयक के पक्ष में 298 सांसदों ने वोट किया, जबकि 230 सांसद इसके विरोध में रहे.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें India Today की तरफ से शेयर किया गया एक वीडियो मिला. 17 अप्रैल 2026 को शेयर किया गया ये वीडियो उसी नारेबाजी का है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है. पर ये दूसरे एंगल से लिया गया है.

वीडियो के कैप्शन से स्पष्ट हुआ कि ये संसद में महिलाओं के आरक्षण को लेकर लाए गए विधेयक के पास न हो पाने के दौरान का है.

MINT की 17 अप्रैल 2026 की रिपोर्ट भी हमें मिली, जिसमें NDA सांसदों के इस प्रदर्शन के बारे में बताया गया है. रिपोर्ट में जो फोटो इस्तेमाल की गई है, इसमें वही नेता देखे जा सकते हैं जो वायरल वीडियो में हैं.

मिंट की 17 अप्रैल 2026 की रिपोर्ट

सोर्स : स्क्रीनशॉट/MINT

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

निष्कर्ष : संसद के बाहर प्रदर्शन करते बीजेपी सांसदों का वीडियो अप्रैल 2026 का है, हाल का नहीं.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT