Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019PM Modi का अधूरा वीडियो शेयर कर गलत दावा- 'हाईस्कूल तक ही पढ़े हैं मोदी'

PM Modi का अधूरा वीडियो शेयर कर गलत दावा- 'हाईस्कूल तक ही पढ़े हैं मोदी'

वीडियो के लंबे वर्जन में पीएम मोदी अपनी बीए और एमए की डिग्री के बारे में भी बताते दिख रहे हैं.

रुजुता थेते
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>पीएम मोदी का पुराना वीडियो गलत दावे से वायरल</p></div>
i

पीएम मोदी का पुराना वीडियो गलत दावे से वायरल

(फोटो: Altered by The Quint)

✕

advertisement

पत्रकार राजीव शुक्ला के शो 'Ru-Ba-Ru' का 2001 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उन्हें प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का इंटरव्यू लेते देखा जा सकता है. वीडियो को ये दावा करने के लिए शेयर किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने सिर्फ हाईस्कूल तक पढ़ाई की है.

किसने किया है ये दावा?: सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण (Prashant Bhushan) और इंडियन नेशनल कांग्रेस से जुड़े कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस दावे को शेयर किया है.

पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करें

(सोर्स: स्क्रीनशॉट/ट्विटर)

(ऐसे और भी पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं.)

सच क्या है?: वायरल वीडियो ओरिजनल वीडियो का एक छोटा सा हिस्सा भर है. जिसे भ्रामक दावे से शेयर किया जा रहा है.

  • वीडियो के लंबे वर्जन में पीएम मोदी को अपनी उच्च शिक्षा के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है. जिसमें वो बीए और एमए के बारे में बताते दिख रहे हैं.

हमने सच का पता कैसे लगाया?: जरूरी कीवर्ड का इस्तेमाल कर गूगल पर सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो का लंबा वर्जन मिला.

  • ये वीडियो Samina Khan नाम के एक यूट्यूब चैनल पर 1 मार्च 2013 को शेयर किया गया था.

  • वीडियो डिस्क्रिप्शन के मुताबिक, ये वीडियो नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लेते राजीव शुक्ला का है और तब का है जब वो पत्रकार थे. वीडियो को पुराना बताते हुए इसे 2001 से पहले का बताया गया है.

  • वीडियो के लंबे वर्जन में पीएम मोदी अपनी उच्च शिक्षा के बारे में बात करते हुए दिखते हैं. वो बताते हैं कि उन्होंने दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीए और एमए की डिग्री पूरी की है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
  • वायरल वीडियो वाला हिस्सा 20 मिनट 35वें सेकेंड से देखा जा सकता है. जहां शुक्ला पीएम मोदी से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछते हैं. जवाब में पीएम मोदी कहते हैं, "मैंने 17 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था. तब से लेकर आज तक मैं नई चीजें सीखने की तलाश में हूं.''

  • इसके बाद, शुक्ला पूछते हैं कि क्या आपने सिर्फ प्राइमरी स्कूल तक ही पढ़ाई की है. इसके जवाब में पीएम मोदी कहते हैं कि उन्होंने हाईस्कूल पूरा किया था.

  • मोदी आगे कहते हैं, ''बाद में संघ के एक अधिकारी ने मुझे ग्रेजुएशन पूरा करने का आग्रह किया. इसलिए मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एक्सटर्नल एग्जाम देकर बीए कर लिया. फिर भी उन्होंने आग्रह किया तो मैंने एक्सटर्नल एग्जाम से एमए भी कर लिया. मैंने कॉलेज का दरवाजा भी नहीं देखा, लेकिन में यूनिवर्सिटी में फर्स्ट आया.''

निष्कर्ष: साफ है कि जिस वायरल वीडियो में पीएम मोदी ये कहते दिख रहे हैं कि वो सिर्फ हाईस्कूल तक पढ़े हैं, वो उनके इंटरव्यू का एक छोटा सा हिस्सा भर है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT