Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019लॉकडाउन की घोषणा करते PM मोदी का यह वीडियो हालिया नहीं पुराना है

लॉकडाउन की घोषणा करते PM मोदी का यह वीडियो हालिया नहीं पुराना है

पीएम मोदी का यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि पुराना है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>लॉकडाउन की घोषणा करते PM मोदी का यह वीडियो हालिया नहीं पुराना है</p></div>
i

लॉकडाउन की घोषणा करते PM मोदी का यह वीडियो हालिया नहीं पुराना है

(Altered By Quint Hindi)

advertisement

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी (Narendra Modi) का एक वीडियो वायरल हो रही है जिसे शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन लगने जा रहा है.

वीडियो में क्या कह रहे हैं पीएम मोदी ? वीडियो में सुना जा सकता है कि पीएम मोदी कह रहे हैं कि, "आज रात 12 बजे से पूरे देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है."

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावे करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां, यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है. पीएम मोदी का यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि पुराना है.

  • यह वडियो 24 मार्च 2020 का है जब देश में COVID-19 की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन लगाया था.

  • यह रिपोर्ट लिखे जाने तक देश में किसी भी तरह के लॉकडाउन की घोषणा नहीं की गई है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने इस वीडियो पर Google Lens की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें DD News की एक X (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट मिली जिसमें पीएम मोदी की यही वीडियो थी.

इस वीडियो को DD NEWS के आधिकारिक X अकाउंट पर 24 मार्च 2020 को अपलोड किया गया था.

दोनों वीडियो में समानताएं यहां देखी जा सकती हैं. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

  • दोनों वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी के कपड़े, वीडियो बैकग्राउंड, सबटाइटल, स्क्रीन पर लिखा टेक्स्ट आपस में मेल खाते हैं.

  • हमें यही वीडियो All India Radio News के फेसबुक पेज पर भी मिला, जिसे 24 मार्च 2020 को अपलोड किया गया था.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

न्यूज रिपोर्ट्स: हमें यह वीडियो UK की न्यूज वेबसाइट Mailonline की इस रिपोर्ट में मिली, जिसका टाइटल था - "भारत ने आधी रात से अपनी पूरी 1.3 बिलियन आबादी के लिए कोरोनावायरस लॉकडाउन की घोषणा की."

इस रिपोर्ट को यहां पढ़ें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Mailonline)

इसके बाद हमने इंटरनेट पर 2025 में लॉकडाउन लगने जैसी खबरें ढूंढीं, लेकिन हमें इससे मिलती-जुलती ऐसी कोई खबर नहीं मिली.

NDTV की इस खबर में यह लिखा था HMPV की चिंता के बीच लॉकडाउन ट्रेंड किया, सरकार ने कहा, घबराने की जरूरत नहीं है. किसी भी न्यूज रिपोर्ट में लॉकडाउन की घोषणा नहीं की गई थी.

निष्कर्ष: पीएम मोदी के लॉकडाउन की घोषणा करते 2020 के वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT