Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019तिरंगे का अपमान करते दिख रहे शख्स की ये फोटो असली नहीं

तिरंगे का अपमान करते दिख रहे शख्स की ये फोटो असली नहीं

Abhishek Anand
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>तिरंगे के अपमान का बताकर वायरल है ये वीडियो</p></div>
i

तिरंगे के अपमान का बताकर वायरल है ये वीडियो

फोटो : Altered by Quint Hindi

advertisement

हाथ में बांग्लादेशी झंडा पकड़े हुए और तिरंगे पर पैर रखे हुए एक शख्स की फोटो वायरल है. इसे असली फोटो को बताकर शेयर किया जा रहा है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखा जा सकता है. 

(सोर्स: स्क्रीनशॉट/X)

रिपोर्ट लिखे जाने तक पोस्ट को 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. (इसी तरह के दावों के अर्काइव यहां, यहां और यहां देखे जा सकते हैं.

सच क्या है: वायरल फोटो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की मदद से बनाई गई है. हमें फोटो में कई विसंगतियां मिलीं, जिन्हें आमतौर पर AI से बनी तस्वीरों में आसानी से पकड़ा जा सकता है.

वायरल तस्वीर में विसंगतियां: हमने वायरल तस्वीर को करीब से देखा और इसमें कई विसंगतियां पाईं.

  • बांग्लादेशी झंडे के बीच में फोल्डिंग लाइन तस्वीर में दिख रही बाकी लाइनों के अनुरूप नहीं दिखती.

  • इसके अलावा, आदमी के पैर की उंगलियां बाकी उंगलियों में मिलती दिख रही हैं और आधी दिखाई देती हैं.

वायरल तस्वीर में कई विसंगतियां थीं. 

(सोर्स: स्क्रीनशॉट/Altered by The Quint)

डिटेक्शन टूल क्या दिखाते हैं?: हमने वायरल तस्वीर को एआई डिटेक्शन टूल 'हाइव मॉडरेशन' और 'ट्रूमीडिया' पर चेक किया, दोनों ने ये संभावना दिखाई की फोटो AI से बनी है.

(सभी परिणाम देखने के लिए दाएं स्वाइप करें)

निष्कर्ष : साफ है कि AI से बनी फोटो को असली बताकर शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT