Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बिहार चुनाव से पहले ट्विटर पर लव सिन्हा का फेक ट्विटर अकाउंट वायरल

बिहार चुनाव से पहले ट्विटर पर लव सिन्हा का फेक ट्विटर अकाउंट वायरल

हमने अकाउंट के ट्वीट देखे और नोटिस किया कि कई बार पैरोडी अकाउंट को रीट्वीट किया गया है.

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Updated:
(फोटो: Altered by Quint)
i
null
(फोटो: Altered by Quint)
✕

advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections 2020) के नजदीक आते-आते, सोशल मीडिया पर बांकीपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार, लव सिन्हा का फेक ट्विटर अकाउंट काफी वायरल हो रहा है. Luv Sinha (@Luv_Sinha143) नाम से चलाया जा रहा ये अकाउंट फरवरी 2019 में बनाया गया है. इस खबर को लिखे जाने तक इसके 3,727 फॉलोर्स थे.

एक्टर-नेता शत्रुघन सिन्हा के बेटे, लव सिन्हा बीजेपी विधायक नितिन नवीन के खिलाफ चुनाव में उतर रहे हैं.

(स्क्रीनशॉट: ट्विटर)

हमें कैसे मालूम कि ये फेक है?

इस ट्विटर अकाउंट का एनालिसिस करने पर हमने कई संदेह करने वाली बातें नोटिस कीं, जिससे साफ हो गया कि ये अकाउंट ओरिजनल नहीं है.

1. लव सिन्हा का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट नहीं

हमने नोटिस किया कि इस अकाउंट को ट्विटर ने वेरिफाई नहीं किया है और इसकी फॉलोअर्स लिस्ट में कोई बड़ा या जाना-पहचाना नाम नहीं है. सिन्हा के ऑफिशियल फेसबुक पर हमें उनके ओरिजनल ट्विटर अकाउंट का लिंक मिला.

(स्क्रीनशॉट: फेसबुक)

लव सिन्हा का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट 2009 में बनाया गया था. इसे 34,000 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, जिनमें कई नेता और पत्रकार शामिल हैं. हालांकि, ये अकाउंट भी ट्विटर वेरिफाइड नहीं है.

2. पैरोडी अकाउंट को किया गया रीट्वीट

हमने अकाउंट के ट्वीट देखे और नोटिस किया कि कई बार पैरोडी अकाउंट को रीट्वीट किया गया है.

(स्क्रीनशॉट: ट्विटर)

3. नाजीर मंसूरी से नाम बदल कर किया लव सिन्हा

अकाउंट के ट्वीट देखने के बाद हमें एक रिप्लाई मिला, जिसने इस ओर इशारा किया कि अकाउंट का पहले नाम Najir Mansoori (@Najir_Mansoori) हो सकता है.

(स्क्रीनशॉट: ट्विटर)

जब हमने "#NewProfilePic (@Najir_Mansoori)" के साथ सर्च किया, तो मार्च 2009 से लेकर सितंबर 2020 तक के बीच, कई प्रोफाइल पिक्चर मिलीं.

(स्क्रीनशॉट: ट्विटर)

4. अकाउंट में ज्यादातर ट्वीट्स किस तरह के?

लव सिन्हा के अकाउंट का एनालिसिस करने के बाद, हमने देखा कि उन्होंने ट्वीट करते वक्त किन हैशटैग्स का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया और किन लोगों से इंटरैक्ट किया. इसमें पता चला कि ट्रोल अकाउंट्स के साथ भी इंटरैक्शन हुई है.

(फोटो: Twitonomy)

इससे पता चलता है कि ट्विटर पर लोगों का ध्यान खींच रहा लव सिन्हा का ये ट्विटर अकाउंट असली नहीं है.

Published: 21 Oct 2020,11:44 AM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT