Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कन्नौज में "लव जिहाद" की घटना का बताकर वायरल वीडियो का सच

कन्नौज में "लव जिहाद" की घटना का बताकर वायरल वीडियो का सच

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कन्नौज का है और कन्नौज पुलिस ने "लव जिहाद" के दावों को फर्जी बताया है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>कन्नौज में "लव जिहाद" की घटना का बताकर वायरल हुआ यह वीडियो, भ्रामक है</p></div>
i

कन्नौज में "लव जिहाद" की घटना का बताकर वायरल हुआ यह वीडियो, भ्रामक है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक भीड़ कुछ युवकों के साथ मार पीट करते हुए दिख रही है.

दावा: इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "कन्नौज के मकरंद नगर स्थित रॉयल पिज़्ज़ा मे "लव जिहाद" का एक केस पकड़ा जिसमे 3 मुस्लिम समुदाय के युवक 2 हिंदू नाबालिग बेटियों को बहला फुसला कर लेके आये थे, यह लोग हिन्दू नाम बताकर हिन्दू लड़कियों से चैट करते थे."

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कन्नौज का है और कन्नौज पुलिस ने "लव जिहाद" के दावों को फर्जी बताया है.

  • इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि वीडियो में नजर आ रहे युवक एवं युवतियां स्वतंत्र रूप से अलग-अलग समय पर रॉयल पिज्जा, मकरंद नगर आए थे.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? वायरल दावे की पुष्टि करने के लिए हमने गूगल पर इससे सम्बंधित कीवर्ड्स (Love Jihad Kannauj ) सर्च कर यह पता लगाने की कोशिश की कि क्या कन्नौज में "लव जिहाद" से जुड़ी कोई हालिया घटना सामने आई है.

  • हमारी सर्च में ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें वायरल पोस्ट में लगाए गए आरोपों की पुष्टि की गई हो. अगर ऐसी कोई घटना हुई होती तो क्षेत्रीय या नेशनल मीडिया में इस पर खबरें जरूर की गईं होतीं.

  • मामले की पड़ताल के लिए हमने कन्नौज पुलिस के आधिकारिक X अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) को भी सर्च किया, हमारी सर्च में हमें एक X यूजर की पोस्ट पर इसी वायरल वीडियो को लेकर कन्नौज पुलिस की तरफ से दिया गया यह स्पष्टीकरण मिला.

इस वायरल वीडियो को लेकर कन्नोज पुलिस ने विस्तार से जवाब दिया है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

कुछ अन्य यूजर्स को भी वायरल वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए कन्नौज पुलिस ने बताया था कि,

  • जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि संबंधित युवक एवं युवतियां स्वतंत्र रूप से अलग-अलग समय पर रॉयल पिज्जा, मकरंद नगर आए थे. पूछताछ एवं सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा अवैधानिक कृत्य से संबंधित कोई तथ्य प्रकाश में नहीं आया.

  • जांच में यह भी ज्ञात हुआ कि संबंधित युवक एवं युवती पूर्व में एक साथ अध्ययन कर चुके थे तथा उनकी आकस्मिक मुलाकात होने पर आपस में बातचीत हुई थी.

  • कुछ व्यक्तियों द्वारा गलतफहमीवश उनसे पूछताछ की गई थी. प्रकरण में किसी भी पक्ष द्वारा किसी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही की मांग भी नहीं की गई है.

निष्कर्ष: कन्नौज में 03 मुस्लिम युवकों के दो हिंदू लड़कियों के साथ "लव जिहाद" के दावे को लेकर वायरल वीडियो भ्रामक है, कन्नौज पुलिस ने इस दावे को गलत बताया है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT