
advertisement
लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) से जोड़कर डेयरी कंपनी अमूल के लोगो के साथ एक ग्राफिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया गया है.
ग्राफिक में क्या है ?: वायरल ग्राफिक में लिखा है, "मत दो या मत दो, सही फैसला लो. आपका वोट अमूलya है."
लेकिन....? : ये ग्राफिक सही नहीं है. इसे न तो अमूल ने बनाया है और न ही किसी प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है.
हमें कैसे पता चला?: अमूल अपने सभी कार्टून विज्ञापनों को अपनी वेबसाइट पर 'Amul Hits' नाम के सेक्शन पर पब्लिश करता है.
हमने इस सेक्शन को काफी खंगाला, लेकिन यहां हमें 2024 लोकसभा चुनाव से जुड़े केवल दो ही कार्टून मिले.
पहला कार्टून चुनाव के पहले फेज 19 अप्रैल को जारी किया गया था. वहीं, दूसरा कार्टून तीसरे फेज में जारी किया गया, जो 7 मई को था.
ये विज्ञापन अमूल ने पहले चरण की वोटिंग के समय शेयर किया था
सोर्स : स्क्रीनशॉट/वेबसाइट/Amul
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ये विजुअल अमूल ने दूसरे चरण की वोटिंग के वक्त जारी किया था
सोर्स : Amul
हमने देखा कि उनके सभी कार्टूनों में कंपनी का लोगो बायीं ओर नीचे की तरफ होता है. वायरल ग्राफिक में ऐसा नहीं था.
अमूल का स्पष्टीकरण: अमूल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सफाई जारी करते हुए बताया है कि "ये विज्ञापन अमूल की तरफ से नहीं बनाया गया है."
इसे "फेक मैसेज" बताते हुए, अमूल ने कहा कि वो ये ग्राफिक बनाने वाले, जिसकी पहचान "पी के अनिल" के तौर पर हुई है, के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.
निष्कर्ष: 2024 लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए वायरल एक ग्राफिक को अमूल के लोगो के साथ इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि ये विज्ञापन कंपनी की तरफ से जारी किया गया है.
(अगर आपक पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)