Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019साड़ी पहने लोको पायलट की ड्यूटी करती महिला का वीडियो असली नहीं AI है

साड़ी पहने लोको पायलट की ड्यूटी करती महिला का वीडियो असली नहीं AI है

यह वीडियो AI की मदद से बनाई गई है.

Faizan Ahmad
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>साड़ी पहने लोको पायलट की ड्यूटी करती महिला का वीडियो असली नहीं AI है</p></div>
i

साड़ी पहने लोको पायलट की ड्यूटी करती महिला का वीडियो असली नहीं AI है

(Altered By The Quint)

✕

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि एक नई-नवेली दुल्हन साड़ी पहने हुए लोको पायलट के तौर पर अपनी ड्यूटी कर रही है.

'The Times of India', 'NewsX' और 'News18 Hindi' जैसी न्यूज वेबसाइट्स ने भी इन वीडियो को शेयर किया है.

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

(ऐसे ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा गलत है, क्योंकि यह वीडियो AI की मदद से बनाई गई है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ?: हमने गूगल लेंस का इस्तेमाल करके वीडियो पर 'रिवर्स इमेज सर्च' ऑप्शन का इस्तेमाल किया, जिससे हम @kumkumkumari0101नाम के एक यूट्यूब अकाउंट, तक पहुंचे.

  • इस अकाउंट पर यह वीडियो, जो वायरल वीडियो से मेल खा रहा था, 06 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया था.

  • हमने देखा कि इस वीडियो पर एक AI का लेबल लगा है, जो यह बताता है कि इसे AI का इस्तेमाल करके बदला गया है या पूरी तरह से AI से ही बनाया गया है.

वीडियो पर AI लेबल लगा है.

(सोर्स: यूट्यूब/स्क्रीनशॉट)

इस अकाउंट ने महिलाओं के लोको पायलट होने के ऐसे कई वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें AI लेबल लगे हैं.

इस अकाउंट पर महिलाओं के लोको पायलट होने से जुड़े ऐसे कई वीडियो पोस्ट किए गए हैं.

(सोर्स: यूट्यूब/स्क्रीनशॉट)

क्या यह AI है?: हमने इस वीडियो को 'हाइव मॉडरेशन' (Hive Moderation) नाम के एक AI डिटेक्टर पर चेक किया.

  • AI से बने कॉन्टेंट की पुष्टि करने वाले इस टूल के मुताबिक इस वीडियो के AI से बने होने की 81 प्रतिशत संभावना जताई गई.

यहां Hive Moderation द्वारा AI डिटेक्शन का बताया गया नतीजा देखा जा सकता है. 

(सोर्स: Hive/स्क्रीनशॉट)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमने इस वीडियो को 'डीपफेक-ओ-मीटर' (DeepFake-O-Meter) नाम के एक अन्य AI डिटेक्शन टूल पर भी चेक किया और पाया कि इसके तीन डिटेक्टरों ने इस वायरल क्लिप को AI-जनरेटेड कंटेंट के रूप में बताया था.

यहां डीपफेक-ओ-मीटर (DeepFake-O-Meter) पर दिए गए AI डिटेक्शन का परिणाम दिया गया है.

(सोर्स: डीपफेक-ओ-मीटर/स्क्रीनशॉट)

हमने वीडियो को SynthID डिटेक्टर से जांचा, जिससे यह पता चला कि यह कंटेंट Google AI की मदद से बनाया गया या एडिट किया गया है, क्योंकि इसमें एक SynthID वॉटरमार्क था.

यह वीडियो Google AI की मदद से बनाया या एडिट किया गया है.

(सोर्स: Google AI/स्क्रीनशॉट)

हमने इस वायरल क्लिप को 'डीपफेक्स एनालिसिस यूनिट' (DAU) के साथ शेयर किया, जिसने इसे कई अलग-अलग AI कंटेंट डिटेक्टरों की मदद से चेक किया.

  • वीडियो के दो की-फ्रेम को 'AI ऑर नॉट' (AI or Not) नाम के एक AI डिटेक्शन टूल से जांचा गया, और इस टूल ने दोनों स्क्रीनशॉट को AI-जनरेटेड (AI से बने हुए) करार दिया.

यहां 'AI or Not' द्वारा किए गए AI डिटेक्शन के परिणाम दिए गए हैं.

(सोर्स: AI or Not/DAU/स्क्रीनशॉट)

AI इमेज डिटेक्टर, 'इमेजविस्परर' (ImageWhisperer) ने इसके एक स्क्रीनशॉट को AI-जनरेटेड बताया, और दूसरे स्क्रीनशॉट में कुछ बदलाव की संभावना जताई, लेकिन यह भी बताया कि असल इमेज AI-जनरेटेड नहीं है. (स्वाइप करें)

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर नई-नवेली दुल्हन के साड़ी पहने हुए लोको पायलट के तौर पर अपनी ड्यूटी करने का दावा सही नहीं है, यह वीडियो AI से बनाई गई है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT