Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019फेक है मोदी के सामने बच्ची के ‘चौकीदार चोर है’ कहने वाला वीडियो

फेक है मोदी के सामने बच्ची के ‘चौकीदार चोर है’ कहने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Updated:
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है
i
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है
(फोटो: Altered by The Quint)
✕

advertisement

दावा

एक वायरल वीडियो में ये दावा किया जा रहा है कि एक बच्ची ने माइक पर 'चौकीदार चोर है' कहा. इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेज पर पोडियम के पास एक बच्ची को गोद में उठाते हुए दिख रहे हैं, जिसके बाद बच्ची माइक पर 'चौकीदार ही चोर है' कहती सुनाई देती है.

इस वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है- 'प्रथम पंक्ति में बैठे एक बच्चे ने मोदी जी को हाथ हिलाया तो मोदी जी ने उसे प्यार से ऊपर बुलाया और प्यार से पूछा कुछ बोलोगे ? बच्चा बोला हां....आगे आप खुद देखो.......😜'

इसी मैसेज के साथ सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है.

एक ही कैप्शन के साथ शेयर हो रहे मैसेज(फोटो: स्क्रीनशॉट)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

सच या झूठ?

इस वीडियो में जो दावा किया जा रहा है, वो गलत है. वीडियो में दिखाई दे रही बच्ची ने 'चौकीदार ही चोर है' नहीं बोला है. इस वीडियो के ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है.

पीएम मोदी और बच्ची के की-फ्रेम की रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें इसका असली वीडियो मिला, जिसे बीजेपी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था.

इस वीडियो का टाइटल है- 'नवसारी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर रामायण का सार पढ़ती दिव्यांग बच्ची.'

लगभग सवा मिनट के इस वीडियो में बच्ची पीएम के कहने के बाद रामायण का सार भरी सभा को सुनाती है. इस वीडियो को 18 सितंबर, 2019 को अपलोड किया गया था.

Published: 23 Apr 2019,05:22 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT