Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019BJP दफ्तर में आग लगने का यह वीडियो UGC प्रदर्शनों का नहीं है

BJP दफ्तर में आग लगने का यह वीडियो UGC प्रदर्शनों का नहीं है

यह वीडियो सितम्बर 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है तब UGC कानूनों को लेकर विरोध शुरू ही नहीं हुआ था.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>BJP दफ्तर में आग लगने का यह वीडियो UGC प्रदर्शनों का नहीं है</p></div>
i

BJP दफ्तर में आग लगने का यह वीडियो UGC प्रदर्शनों का नहीं है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसे शेयर कर यह दावा किया जा रहा है जिसमें के ईमारत में आग लगी हुई और वहां से धुंए का गुबार और आग की लपटे उठती हुई देखी जा सकती है.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि UGC के नए नियमों के विरोध में बीजेपी दफ्तर में आग लगा दी गई है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? यह वायरल वीडियो लेह के बीजेपी दफ्तर में लगाई गई आग का है लेकिन इसका UGC कानूनों को लेकर हुए प्रदर्शनों से कोई संबंध नहीं है.

  • वायरल वीडियो लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और उसे छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर लेह में बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों का है.

  • यह वीडियो सितम्बर 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है तब UGC कानूनों को लेकर विरोध शुरू ही नहीं हुआ था.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया.

  • हमारी सर्च में हमें यही वीडियो Hindustan Times के यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे 24 सितंबर 2025 को अपलोड किया गया था, इसके कैप्शन में लिखा था, "लद्दाख के लोगों द्वारा राज्य का दर्जा देने और लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर किए गए बड़े विरोध प्रदर्शन के दौरान लेह में बीजेपी ऑफिस में आग लगा दी गई, जो बाद में पुलिस के साथ झड़प में बदल गया."

इसके सिवा हमें वायरल वीडियो से सम्बंधित तस्वीरें इंडियन एक्सप्रेस की इस फोटो स्टोरी में भी मिली जिसे 24 सितम्बर 2025 को अपलोड किया गया था और इसके साथ कैप्शन में लिखा था, " एक बड़े घटनाक्रम में, गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने लेह में बीजेपी ऑफिस में आग लगा दी, जिससे काफी नुकसान हुआ और पूरे शहर में काला धुआं फैल गया (सोर्स: पीटीआई की फोटो)."

दोनों विज़ुअल्स में समानताओं को यहां देखा जा सकता है. 

Indian Express में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक, "लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और उसे छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर लेह में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे, जो हिंसक हो गए क्योंकि बीजेपी कार्यालय में आग लगा दी गई और पुलिस के साथ झड़पें हुईं थीं."

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमारी सर्च में हमें वायरल वीडियो से मेल खाती हुई ANI की यह वीडियो भी मिली जिसमें लिखा था कि, "लद्दाख के लेह में राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी ऑफिस में आग लगा दी."

UGC की नई गाइडलाइन पर विवाद 13 जनवरी 2026 से शुरू हुआ है जब 13 जनवरी को, UGC ने इक्विटी रेगुलेशंस 2026 को नोटिफाई किया था जिसने हायर एजुकेशन संस्थानों में जातिगत भेदभाव और समान अवसर को नियंत्रित करने वाले 2012 के फ्रेमवर्क में बदलाव की सिफारिश की थी, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस बदलाव पर रोक लगा दी थी.

निष्कर्ष: लद्दाख के बीजेपी दफ्तर में आग लगाने के पुराने वीडियो को हालिया UGC विवाद से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT