Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019ऑपरेशन सिंदूर में नहीं शहीद हुईं किरण शेखावत, वायरल दावा गलत

ऑपरेशन सिंदूर में नहीं शहीद हुईं किरण शेखावत, वायरल दावा गलत

किरण शेखावत की शाहदत हाल ही में नहीं बल्कि 10 साल पहले हुई थी.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>ऑपरेशन सिंदूर में नहीं शहीद हुईं किरण शेखावत, वायरल दावा गलत</p></div>
i

ऑपरेशन सिंदूर में नहीं शहीद हुईं किरण शेखावत, वायरल दावा गलत

(Altered By The Quint)

advertisement

भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच जारी तनाव और दोनों ओर से हुए हमलों के बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की जा रही है. जिसमें लिखा है कि शहीद महिला अफसर किरण शेखावत केवल 27 वर्ष की आयु में वीरगति को प्राप्त हुई.

दावा: इस पोस्ट को हालिया भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शेयर किया जा रहा है, जिससे यह लगता है कि यह अफसर हाल ही में शहीद हुईं हो.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावे करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • किरण शेखावत की शहादत हाल ही में नहीं बल्कि 10 साल पहले हुई थी.

  • भारतीय नौसेना के साथ पर्यवेक्षक के रूप में उड़ान भरते समय, 24 मार्च 2015 को गोवा तट पर डोर्नियर विमान दुर्घटना में नौसेना अधिकारी किरण शेखावत शहीद हो गईं थीं.

  • ऑपरेशन सिंदूर से किरण शेखावत का कोई संबंध नहीं है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल तस्वीर पर Google Lens की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया.

  • हमारी सर्च में हमें Times Of India की यह रिपोर्ट मिली जिसके मुताबिक किरण शेखावत की शहादत 24 मार्च 2015 को हुई थी.

  • इसके सिवा हमें NDTV की मार्च 2015 में पब्लिश की गई यह रिपोर्ट मिली, इसमें किरण शेखावत की तस्वीर थी और उनकी शहादत की सूचना दी गई थी.

इस रिपोर्ट को यहां पढ़ें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/NDTV)

  • NDTV में छपी रिपोर्ट में लिखा था, "मंगलवार को रात में उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए भारतीय नौसेना के डोर्नियर विमान में एक महिला अधिकारी की मौत हो गई. ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाली पहली भारतीय महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट किरण शेखावत का शव आज बरामद किया गया. 27 वर्षीय लेफ्टिनेंट शेखावत को 2010 में नौसेना में शामिल किया गया था."

  • Indian Express में छपी इस रिपोर्ट में भी किरण शेखावत की शाहदत के बारे में यही जानकारी दी गई थी. यह रिपोर्ट 27 मार्च 2015 को पब्लिश की गई थी.

निष्कर्ष: पहली भारतीय महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट किरण शेखावत की शहादत की पुरानी खबर को ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT