
advertisement
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भीड़ भगवा झंडे लहरा रही है और तेज संगीत पर नाच रही है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली के उत्तम नगर में ईद के दिन होली मनाने का है.
पोस्ट का अर्काइव यहां देखें
सोर्स : स्क्रीनशॉट/X
सच क्या है ? : यह वीडियो सितंबर 2024 का है और इसका दिल्ली या उत्तम नगर से कोई संबंध नहीं है. वायरल दावा गलत है.
हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : जब हमने वायरल वीडियो के कुछ हिस्सों को गूगल लेंस से सर्च किया, तो वही वीडियो एक Instagram अकाउंट 'dj_sonu_gulbarga' पर मिला.
यह वीडियो 23 सितंबर 2024 को पोस्ट किया गया था.
इसके कैप्शन में एक और यूजर 'amar_sound_raichur' का जिक्र था, जिससे संकेत मिला कि यह वीडियो कर्नाटक के रायचूर का हो सकता है. कैप्शन में दिए गए हैशटैग में गणेश चतुर्थी शामिल था.
लोकेशन की पुष्टि कैसे हुई ? : वीडियो में एक मस्जिद के सामने लगे बोर्ड पर "Osmaniya Masjid" लिखा दिखाई दिया.
इसके बाद हमने Google Maps पर रायचूर के साथ इस मस्जिद को सर्च किया.
Street View में वही मस्जिद और आसपास का इलाका वीडियो से मेल खाता दिखा.
इससे साफ हो गया कि वीडियो कर्नाटक के रायचूर का है.
निष्कर्ष : कर्नाटक के वीडियो को दिल्ली के उत्तम नगर का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)