Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019जॉनी लीवर और नाना पाटेकर के निधन के भ्रामक दावों का सच

जॉनी लीवर और नाना पाटेकर के निधन के भ्रामक दावों का सच

जॉनी लीवर और नाना पाटेकर दोनों ही जिंदा है और स्वस्थ्य है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>जॉनी लीवर और नाना पाटेकर के निधन के भ्रामक दावों का सच</p></div>
i

जॉनी लीवर और नाना पाटेकर के निधन के भ्रामक दावों का सच

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में कॉमेडी के दिग्गज जॉनी लीवर और अन्य वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं जिसमें उनकी अलग-अलग फोटो पर मालाएं चढ़ाई गईं हैं.

दावा: इन तस्वीरों को अलग-अलग शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि नाना पाटेकर या जॉनी लीवर का निधन हो गया है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

नाना पाटेकर की भी ऐसी ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर भ्रामक दावों के साथ शेयर की जा रही हैं.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • जॉनी लीवर और नाना पाटेकर दोनों ही जिंदा है और स्वस्थ्य है.

  • जॉनी लीवर या नाना पाटेकर के देहांत होने का दावा पूरी तरह गलत है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड्स इंटरनेट पर सर्च किए. हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें नाना पाटेकर या जॉनी लीवर की मौत की खबर की पुष्टि की गई हो.

  • जॉनी लीवर और नाना पाटेकर बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती है जाहिर है कि अगर इनमें से किसी का भी निधन हुआ होता तो उस पर न्यूज रिपोर्ट्स जरूर की गईं होती.

  • इसके सिवा हमने लीवर के सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स चेक किए (यहां, यहां और यहां ) लेकिन यहां हमें उनके निधन से सम्बंधित कसी भी तरह की कोई पोस्ट या सूचना नहीं मिली.

जॉनी लीवर के आधिकारिक पोस्ट्स को यहां देखा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

नाना पाटेकर के भी आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट्स (यहां, यहां और यहां ) हमें ऐसी कोई पोस्ट या सूचना नहीं मिली जिसमें उनके निधन की सूचना दी गई हो.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमने कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर के अकाउंट को भी देखा, ताकि यह पता चल सके कि क्या उन्होंने जॉनी लीवर की सेहत या उनके निधन के बारे में कोई पोस्ट किया है; लेकिन हमें इससे जुड़ी कोई भी पोस्ट या जानकारी नहीं मिली.

जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर का सोशल मीडिया अकाउंट

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

इससे पहले भी जॉनी लीवर के निधन के झूठे और भ्रामक दावें सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं, हमने तब भी इसका फैक्ट-चेक किया था, आप हमारी उस रिपोर्ट को यहां पढ़ सकते हैं.

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर जॉनी लीवर और नाना पाटेकर के निधन के वायरल दावे झूठे और भ्रामक है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT