
advertisement
मध्यप्रदेश के जबलपुर में 30 अप्रैल 2026 को हुए एक क्रूज हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे में एक मां-बेटे की भी मौत होने की खबर है.
दावा: सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह इसी घटना में शामिल उन मां-बेटे की तस्वीर है जिनकी इस हादसे में मौत हो गई.
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.
यह दावा सही है कि जबलपुर में हुए क्रूज हादसे में एक मां-बेटे की मौत हो गई थी.
लेकिन इस तस्वीर का उस हादसे से कोई संबंध नहीं है यह तस्वीर असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.
हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल तस्वीर से सम्बंधित कीवर्ड सर्च किए. हमारी सर्च में हमें जबलपुर के कलेक्टर के आधिकारिक X अकाउंट पर यह पोस्ट मिली, जिसमें इस तस्वीर को AI या किसी सोर्स से बना हुआ बताया गया था.
इसके साथ ही लिखा था कि इस तस्वीर का जबलपुर में हुए बरगी क्रूज दुर्घटना से कोई संबंध नहीं है.
जबलपुर के कलेक्टर ने इस तस्वीर को AI से बना हुआ बताया था.
(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)
यहां से अंदाजा लगाकर हमने इस तस्वीर को AI से बने कंटेंट की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया जहां इस तस्वीर के AI से बने होने की 58 प्रतिशत संभावना जताई गई.
Hive पर इस तस्वीर के AI से बने होने की 58 प्रतिशत संभावना जताई गई.
(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Hive)
इसके सिवा हमने इस तस्वीर के AI से बने होने वाले कंटेंट की पहचान करने वाले एक अन्य टूल DeepFake-O-Meter पर चेक किया. जहां इस तस्वीर के AI से बने होने की 55 प्रतिशत संभावना जताई गई.
इस तस्वीर के AI से बने होने की संभावना जताई गई.
(सोर्स - स्क्रीनशॉट/DeepFake-O-Meter)
इस वायरल तस्वीर को लेकर मीडिया में कुछ रिपोर्ट्स भी छापी गईं हैं जहां इस तस्वीर को फर्जी बताकर AI से बने होने की संभावना जताई गई.
निष्कर्ष: मां-बेटे की AI से बनाई गई तस्वीर को मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुए बरगी क्रूज हादसे से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया है रहा है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)