Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019भारतीय सेना के कैलाश मानसरोवर पर चढ़ाई करने की फेक फोटो वायरल

भारतीय सेना के कैलाश मानसरोवर पर चढ़ाई करने की फेक फोटो वायरल

असल में ये तस्वीर लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) की है, इसे मॉर्फ्ड कर दिया

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Published:
 कैलाश मानसरोवर के सामने भारतीय आर्मी का तिरंगा लहराते हुए एक फेक फोटो वायरल हो रहा है
i
कैलाश मानसरोवर के सामने भारतीय आर्मी का तिरंगा लहराते हुए एक फेक फोटो वायरल हो रहा है
(फोटो- क्विंट हिंदी)
✕

advertisement

कैलाश मानसरोवर के सामने भारतीय आर्मी का तिरंगा लहराते हुए एक फेक फोटो वायरल हो रहा है. साथ में कैप्शन में दावा किया जा रहा है- '1841 में जनरल जोरावर सिंह ने तिब्बत पर हमला किया था. और 800 किमी तक घुस गए थे. मानसरोवर झील पर कब्जा जमा लिया था. पवित्र झील के किनारे चीनी सेना के साथ युद्ध हुआ. हमारी आर्मी अब माउंट कैलाश पर बैठी हुई है.'

हमने अपनी जांच में पाया कि ये फोटो कैलाश मानसरोवर के ऊपर मॉर्फ्ड किया हुआ है. असल में ये तस्वीर लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) की है.

दावा

इस फोटो को मेजर जनरल जीडी बख्शी ने 14 सितंबर को शेयर किया और इसे करीब 3000 लोगों ने रीट्वीट किया और इस पर करीब 16,000 रिएक्शन देखने को मिले.

(Source: Twitter/Screenshot)
(Source: Twitter/Screenshot)
(Source: Facebook/Screenshot)
(Source: Facebook/Screenshot)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमें क्या मिला?

इस वायरल पोस्ट का पता चलने के बाद हमने सबसे पहले इस फोटो का गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया. हमें इंडिया टुडे पर इसी तरह की एक और इमेज देखने को मिली जिस पर कैप्शन लिखा हुआ था- 'सेना के जवान गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा पकड़े हुए'

(Source: India Today/Screenshot)

रिवर्स इमेज सर्च में हमें द प्रिंट का एक और आर्टिकल मिला उसमें भी यही तस्वीर लगी हुई थी.

(Source: The Print/Screenshot)

साफ है फोटो के बैकग्राउंड से छेड़छाड़ की गई है ताकि ऐसा लगे कि हमारी सेना के जवान कैलाश मानसरोवर के सामने खड़े हैं. लेकिन असल में ये तस्वीर LoC की है.

साफ है फोटो के बैकग्राउंड से छेड़छाड़ की गई है(Photo: Altered by The Quint)

हालांकि ये जानना जरूरी है कि भारतीय सेना ने 29-30 अगस्त की रात को चुसुल बोल की विपरीत दिशा में कैलाश रेंज की रिजलाइन को कब्जे में ले लिया था.

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT