
advertisement
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोगों को नाचते और गाते हुए देखा जा सकता है. भीड़ से भरे ग्राउंड में कुछ लोगों को आग के पास नाचते हुए तो बाकी भीड़ को भी जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है.
दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत की जीत पर पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए जश्न का है. और यह डांस भारत के समर्थन में किया गया है.
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.
वायरल वीडियो टी-20 वर्ल्ड कप में हुए भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले का है.
यह वीडियो गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी लाहौर में हुए एक कार्यक्रम का है जिसका क्रिकेट से कोई संबंध नहीं है.
हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो को कीफ्रेम में बांट दिया और इनमें से कुछ पर गूगल लेंस की मदद से रिवर्स इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी लाहौर के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिली.
यह वीडियो इस पेज पर 23 जनवरी 2026 को अपलोड किया गया था.
भारत-पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप का मैच 15 फरवरी 2026 को श्रीलंका के कोलंबो में हुआ था. इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया था. जबकि यह वायरल वीडियो 23 जनवरी 2026 से इंटरनेट पर मौजूद है, जिससे यह साफ है कि वायरल वीडियो का भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच से कोई संबंध नहीं है.
निष्कर्ष: गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी लाहौर का वायरल वडियो भारत-पाकिस्तान मैच के साथ जोड़कर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)