Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019फ्लाईओवर गिरने का यह वायरल वीडियो असली नहीं AI से बनाया गया है

फ्लाईओवर गिरने का यह वायरल वीडियो असली नहीं AI से बनाया गया है

यह असली घटना का वीडियो नहीं है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>फ्लाईओवर गिरने का यह वायरल वीडियो असली नहीं AI से बनाया गया है</p></div>
i

फ्लाईओवर गिरने का यह वायरल वीडियो असली नहीं AI से बनाया गया है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर जाता है.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह विकसित होते भारत की एक तस्वीर जहां एक और फ्लाईओवर गिर गया. वायरल पोस्ट में यह नहीं बताया गया है कि यह कहां की घटना है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह असली घटना का वीडियो नहीं है.

  • वायरल वीडियो को AI की मदद से बनाया गया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें वही वीडियो sphereofai नाम के इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखाई दिया जहां अक्सर AI से बनाया गया कंटेंट अपलोड किया जाता है.

  • हमने इस वीडियो को अलग-अलग फ्रेम में बांट दिया और पाया कि इस वीडियो में कई अलग-अलग कमियां देखीं जा सकती थीं, जैसे कि पहले सीन में गुजर रहे ट्रक पर जो लिखे थी वो किसी समान्य भाषा में नहीं थी, आमतौर पर AI वीडियो में इस तरह की लिखाई (Gibberish) होती है.

  • दूसरे सीन में हमने देखा कि फ्लाईओवर का एक हिस्सा पूरी तरह से ढह जाता है लेकिन इसी वीडियो को अंत तक देखने पर हमने पाया कि पुल का जो हिस्सा ढह गया है वह अंत में वापिस ऐसे प्रकट हो जाता है जैसे यह टूटा ही नहीं था, जबकि उसी समय निचे मलबा पड़ा हुआ दिखाई देता है.

इस वीडियो में AI से बने होने की संकेत नजर आते हैं. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

यहां से अंदाजा लेकर हमने इस वीडियो को AI की मदद से बने फोटो और वीडियो की पहचान करने वाले टूल HIVE Moderation पर चेक किया.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

Hive पर इस वीडियो के AI से बने होने की 75 प्रतिशत संभावना जताई गई.

Hive पर इस वीडियो के AI से बने होने की संभावना जताई गई है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/HIVE)

निष्कर्ष: AI से बने फ्लाईओवर गिरने के वायरल वीडियो को असली बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT