Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पश्चिम बंगाल में EVM बदलने आए ट्रक का बताकर वायरल हो रहे वीडियो का सच

पश्चिम बंगाल में EVM बदलने आए ट्रक का बताकर वायरल हो रहे वीडियो का सच

1 साल पुराना वीडियो पश्चिम बंगाल के हालिया विधानसभा चुनाव से जोड़कर वायरल है

सिद्धार्थ सराठे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>पश्चिम बंगाल का बताकर वायरल है ये वीडियो</p></div>
i

पश्चिम बंगाल का बताकर वायरल है ये वीडियो

सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम/Altered by The Quint

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें पेटियों से भरा हुआ एक ट्रक दिख रहा है जिसके आसपास लोग हंगामा करते दिख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो पश्चिम बंगाल का है, जहां बीजेपी कार्यकर्ता ईवीएम में बदलाव करने के लिए पहुंचे हैं.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम

यही दावा करते अन्य पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

क्या ये सच है ? : वीडियो का पश्चिम बंगाल के हालिया विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है. ये वीडियो 2025 से इंटरनेट पर है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें newsinsider 24*7 नाम के इंस्टाग्राम पेज पर यही वीडियो मिला. पोस्ट नवंबर 2025 का है, कैप्शन में बताया गया है कि ये बिहार के सासाराम का है. कथित तौर पर 13 नवंबर 2025 के दिन एक ट्रक स्ट्रॉन्ग रूम में प्रवेश कर रहा था, तभी RJD समेत विपक्षी दलों ने इसपर हंगामा किया.

दावे से जुड़े कीवर्ड सर्च करने पर हमें कुछ न्यूज रिपोर्ट्स भी मिलीं, जिनमें बताया गया है कि विपक्ष ने आरोप लगाए थे कि ये ट्रक ईवीएम से छेड़छाड़ करने के या ईवीएम में अदला-बदली करने के इरादे से स्ट्रॉन्ग रूम में प्रवेश कर रहा था.

2025 की इन वीडियो रिपोर्ट्स के विजुअल वायरल वीडियो से मेल खाते हैं. नेशनल हेराल्ड की रिपोर्ट में भी इस घटना के बारे में विजुअल्स के साथ विस्तार से बताया गया है.

निष्कर्ष : साफ है कि कम से कम 1 साल पुराना वीडियो पश्चिम बंगाल के हालिया विधानसभा चुनाव से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT