
advertisement
सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि केंद्र की बीजेपी सरकार लोगों को फोन पे ऐप के जरिए 5000 रुपए इनाम देने की योजना लाई है. दावा है कि पोस्ट में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से इस योजना का लाभ लिया जा सकता है.
क्या ये सच है ? : नहीं, केंद्र सरकार. या बीजेपी की किसी अन्य राज्य सरकार की तरफ से ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की गई है.
न ही बीजेपी की तरफ से ऐसी कोई योजना शुरू हुई है.
हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : सबसे पहले हमने भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर चेक किया कि क्या सरकार ने ऐसी कोई योजना शुरू की है जिससे लिंक पर क्लिक करने से 5000 रुपए का इनाम मिल सकता है ? ऐसी किसी योजना की जानकारी हमें नहीं मिली.
वायरल पोस्ट के साथ दिया गया लिंक है Yonocash247.online. जाहिर है ये कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है. भारत सरकार या किसी भी राज्य सरकार की वेबसाइट के आखिर में gov.in या फिर nic.in होता है.
ये कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है
निष्कर्ष : ये दावा सच नहीं है कि बीजेपी सरकार ने लोगों को 5000 रुपए इनाम देने की योजना शुरू की है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)