Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019क्या प्रियंका ने मंगलसूत्र की जगह पहना क्रॉस? वायरल पोस्ट का सच

क्या प्रियंका ने मंगलसूत्र की जगह पहना क्रॉस? वायरल पोस्ट का सच

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है प्रियंका गांधी की गले में क्रॉस पहने फोटो

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Published:
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है प्रियंका गांधी की ये फोटो
i
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है प्रियंका गांधी की ये फोटो
(फोटो: Altered by The Quint)
✕

advertisement

दावा

क्रॉस पहने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की एक फोटो फेसबुक पर काफी वायरल हो रही है.

पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'जनेऊधारी दत्तात्रेय ब्राह्मण की जनेऊधारी बहन के गले मे मंगलसूत्र की जगह क्रॉस लटका हुआ है. और बोलती है मैं गंगा की बेटी हूं.' इस पोस्ट में गांधी परिवार को फर्जी भी कहा गया है.

पोस्ट में गांधी परिवार को बताया फर्जी(फोटो: स्क्रीनग्रैब)

इस फोटो को 'Modi Government' नाम के फेसबुक पेज ने पोस्ट किया है और तब से लेकर अब तक इसे अलग-अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर कई बार शेयर किया जा चुका है.

कई लोगों ने फेसबुक पर इस फोटो को एक जैसे कैप्शन के साथ शेयर किया है.

कई लोगों ने शेयर की ये फोटो(फोटो: स्क्रीनग्रैब)

सच या झूठ?

क्विंट ने रिवर्स इमेज सर्च कर जब फोटो के बारे में पता लगाया तो सामने आया कि ये फोटो 17 फरवरी 2017 को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को सपोर्ट देने के लिए आयोजित रैली में खींची गई थी.

दो साल पुरानी है प्रियंका की ये फोटो(फोटो: स्क्रीनग्रैब)

Getty Images के लिए इस फोटो को संजय कनौजिया ने खींचा था.

इस फोटो में प्रियंका गांधी एक पेंडेंट पहने नजर आ रही हैं. फेसबुक पर शेयर हो रही फोटो में फोटोशॉप के जरिए इस पेंडेंट को क्रॉस बना दिया गया है.

इसलिए, ये एक फर्जी पोस्ट है, जिसमें सांप्रदायिकता को बढ़ाने के लिए पुरानी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है.

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT