Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पुल से नीचे गिरते हाथी का यह वीडियो असली नहीं AI से बना है

पुल से नीचे गिरते हाथी का यह वीडियो असली नहीं AI से बना है

वायरल वीडियो का किसी भी असली घटना का कोई संबंध नहीं है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>पुल से नीचे गिरते हाथी का यह वीडियो असली नहीं AI से बना है</p></div>
i

पुल से नीचे गिरते हाथी का यह वीडियो असली नहीं AI से बना है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक हाथी को पुल तोड़कर नीचे चल रही सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह रांची की घटना है जहां देर रात एक जंगली हाथी अचानक एक पुल (ब्रिज) पर चढ़ गया और फिर वहां से नीचे गिर गया.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही है.

  • यह वीडियो असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

  • वायरल वीडियो का किसी भी असली घटना का कोई संबंध नहीं है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर पाया कि इसमें कई तरह की कमियां देखीं जा सकती थीं, जैसे कभी हाथी का सर नजर नहीं आना, कभी हाथी की सूड़ सर के पिछले हिस्से में नजर आना.

इस वीडियो में इन गड़बड़ियों को देखा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

  • यहां से हमें इस वीडियो के AI से बने होने का शक हुआ. हमने इस वीडियो के AI से बने कॉन्टेंट की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया. Hive पर इस वीडियो के AI से बने होने की 98 प्रतिशत से ज्यादा संभावना जताई गई.

Hive पर इस वीडियो के AI से बने होने की 98 प्रतिशत संभावना जताई गई. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Hive)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इसके सिवा हमने इस वीडियो को AI की पहचान करने वाले एक अन्य टूल Deepfake-O-Meter पर चेक किया. यहां अलग-अलग टूल्स ने इस वीडियो के AI से बने होने की 90 प्रतिशत से भी ज्यादा संभावना जताई, जिससे यह साफ हो गया कि वायरल वीडियो असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

वीडियो के AI से बने होएं की संभावना जताई गई है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/ Deepfake o Meter)

निष्कर्ष: पुल से नीचे गिरते हाथी की AI से बनी वीडियो को असली घटना बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT