Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019डच ओलंपिक टीम को एस्कॉर्ट करने का वीडियो भारतीय लोगों से जोड़कर वायरल

डच ओलंपिक टीम को एस्कॉर्ट करने का वीडियो भारतीय लोगों से जोड़कर वायरल

F-35 लड़ाकू विमान को डच ओलंपिक टीम को पूरे सम्मान के साथ घर तक एस्कॉर्ट करते हुए देखा जा सकता है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>डच ओलंपिक टीम को एस्कॉर्ट करने का वीडियो भारतीय लोगों का बताकर वायरल</p></div>
i

डच ओलंपिक टीम को एस्कॉर्ट करने का वीडियो भारतीय लोगों का बताकर वायरल

(Altered By The Quint )

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक फाइटर जेट एक अन्य हवाई जहाज को बादलों में एस्कॉर्ट (सुरक्षा प्रदान) करते हुए नजर आ रहा है.

दावा: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के साथ जोड़कर यह वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "भारत की सीमा में आने तक भारतीय लोगों की सुरक्षा के लिए आया अमरीकी फाइटर प्लेन, ये है नया भारत."

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • वायरल वीडियो में नीदरलैंड्स के F-35 लड़ाकू विमान को डच ओलंपिक टीम को पूरे सम्मान के साथ घर तक एस्कॉर्ट करते हुए देखा जा सकता है.

  • वायरल वीडियो का ईरान-इजरायल और अमेरिका के युद्ध से कोई संबंध नहीं है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें ऐसी कई सोशल मीडिया पोस्ट्स मिलीं (यहां, यहां और यहां ) जहां इस वीडियो को "F-35 लड़ाकू विमान के डच 2026 ओलंपिक टीम को घर ले जा रही KLM की उड़ान को एस्कॉर्ट करने का बताया गया था. "

F-35 लड़ाकू विमान के डच 2026 ओलंपिक टीम को एस्कॉर्ट करने का बताया गया था

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

इसके सिवा हमारी सर्च में हमें यही वीडियो ALARABIYA English नाम की न्यूज वेबसाइट पर मिली जिसमें लिखा था कि, "नीदरलैंड्स ने ओलंपिक टीम को घर वापस लाने के लिए लड़ाकू विमान भेजे."

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

यहां से अंदाजा लगाकर हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए हमारी सर्च में हमें यही वीडियो ALARABIYA English के यूट्यूब चैनल पर भी इसी टाइटल के साथ मिला जिसे 26 फ़रवरी 2026 को अपलोड किया गया था.

इस वीडियो को यहां देखा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Youtube)

इसके सिवा हमारी सर्च में हमें यही वीडियो रूस की न्यूज एजेंसी Russia Today के आधिकारिक X हैंडल की 26 फ़रवरी 2026 की इस पोस्ट में मिली जिसमे लिखा था कि, "एम्स्टर्डम में KLM की एक फ़्लाइट के लिए F-35 का शानदार औपचारिक एस्कॉर्ट, जो डच ओलंपिक टीम को घर वापस ला रही थी." (अंग्रेजी से हिंदी में अनुवादित)

AD नाम की डज न्यूज वेबसाइट में भी इस वीडियो के दृश्य थे और इसे डच ओलंपिक टीम को एस्कॉर्ट कर घर वापस लाने का वीडियो बताया गया था.

निष्कर्ष: डच ओलंपिक टीम को एस्कॉर्ट कर घर वापस लाने का वीडियो भारतीय लोगों को सुरक्षा प्रदान कराने का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT