Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019फर्जी है DPS स्कूल में बच्चों को छड़ी से मारते टीचर का ये वीडियो

फर्जी है DPS स्कूल में बच्चों को छड़ी से मारते टीचर का ये वीडियो

दावा किया जा रहा है कि ये गुजरात के वलसाड के डीपीएस स्कूल का है

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Updated:
दावा किया जा रहा है कि ये गुजरात के वलसाड के डीपीएस स्कूल का है
i
दावा किया जा रहा है कि ये गुजरात के वलसाड के डीपीएस स्कूल का है
(फोटो: क्विंट हिंदी)
✕

advertisement

दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स छड़ी से बच्चों को मारता हुआ दिख रहा है. इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये गुजरात के वलसाड के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) का है. बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखने वाले शख्स का नाम शकील अहमद अंसारी है, जो स्कूल में टीचर है.

फेसबुक और ट्विटर पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है.

सच या झूठ?

जिस दावे के साथ ये वीडियो शेयर किया जा रहा है, वो झूठा है. ये वीडियो वलसाड के डीपीएस स्कूल का नहीं, बल्कि मिस्त्र के एक अनाथालय का है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमें जांच में क्या मिला?

हमने वीडियो वेरिफिकेशन टूल, InVID की मदद से हर फ्रेम का एनालिसिस किया और फिर Yandex पर हर फ्रेम को रिवर्स-सर्च किया. इसके बाद हमें डेली मेल का एक आर्टिकल मिला, जो अगस्त 2014 में पब्लिश किया गया था.

रिवर्स इमेज सर्च करने पर डेली मेल का आर्टिकल मिला(फोटो: स्क्रीनशॉट)

इस आर्टिकल का टाइटल था- 'पत्नी ने सीक्रेट फुटेज में अनाथालय के मैनेजर को बच्चों को छड़ी से पीटते और उन्हें लात मारते हुए पकड़ा, इस मामले ने पूरे मिस्त्र को हैरान कर दिया.'

रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा शख्स मिस्त्र में एक अनाथालय का मैनेजर है और उसका नाम ओसामा मोहम्मद ओथमन है. बच्चों को पीटते हुए ये वीडियो उसकी पत्नी ने रिकॉर्ड किया था. वीडियो सामने आने के बाद मैनेजर ने सफाई देते हुए कहा था कि वो बस उन्हें गलत व्यवहार करने से रोक रहा था और वो बच्चों को अपने बच्चों की तरह मानता है.

इससे पहले भी वायरल हुआ है वीडियो

ये वीडियो जुलाई, 2018 में एक दूसरे दावे के साथ वायरल हुआ था. तब दावा किया गया था कि ये घटना वलसाड के 'आरएम वीएम' स्कूल में हुई है.

2018 में भी वायरल हुआ था ये वीडियो(फोटो: स्क्रीनशॉट)

इसके बाद, आरएम और वीएम देसाई विध्यम की वेबसाइट पर बयान जारी कर कहा था कि वायरल हो रहा ये दावा झूठा है और स्कूल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है.

Published: 15 Jul 2019,07:14 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT