Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019क्या आतंकी हमले को लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है?

क्या आतंकी हमले को लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है?

क्या दिल्ली में किसी आतंकी हमले की है आशंका?

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Published:
दावा है कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर एडवाइजरी जारी की है
i
दावा है कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर एडवाइजरी जारी की है
(फोटो: द क्विंट)
✕

advertisement

राजधानी दिल्ली और बेंगलुरु में आतंकी हमले को लेकर दिल्ली पुलिस का एक मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मैसेज में दावा है कि दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, “दिल्ली में लश्कर के दो आतंकी घुस चुके है. इसलिए आप लोगों से अनुरोध है कि अपने परिवार वालों को चांदनी चौक जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में न जाने दें. ये आतंकी कभी भी सुसाइड अटैक कर सकते हैं.''

क्या वाकई दिल्ली में आतंकी घुस चुके हैं? क्या दिल्ली पुलिस ने वाकई ऐसी कोई एडवाइजरी जारी की है? आइए करते हैं इस खबर की पूरी पड़ताल.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मैसेज में लिखा है, “दिल्ली के चांदनी चौक का इलाका आतंकियों के निशाने पर है.” इस मैसेज को बड़ी तादाद में लोग फेसबुक और ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं.

हर्षपाल नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “सभी को सूचित किया जाता है कि अपने परिवार और रिश्तेदारों को बता दें कि दिल्ली में आतंकी सुसाइड अटैक कर सकते हैं. इसलिए भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें.”

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

मामला सच या झूठ?

इस दावे की सच्चाई को जानने के लिए क्विंट ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया. क्विंट से बातचीत करते हुए नई दिल्ली के डीसीपी मधुर वर्मा ने इस मैसेज को फेक बताया. उन्होंने कहा, “इस तरह का मैसेज वॉट्सऐप पर तेजी से वायरल हो रहा है. दिल्ली पुलिस ने इस तरह की कोई भी एडवाइजरी जारी नहीं की है.”

बता दें कि इसी तरह का फेक मैसेज साल 2014 में भी वायरल हुआ था. उस समय भी कुछ इसी तरह का दावा किया गया था. बाद में दिल्ली पुलिस ने वायरल मैसेज को फेक बताया था.

इस तरह हमारी पड़ताल में दिल्ली पुलिस की तरफ से दिल्ली में किसी भी तरह के आतंकी हमले को लेकर एडवाइजारी जारी करने का दावा झूठा निकला.

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT