Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019MHA ने कोरोना पर कुछ भी पोस्ट करना अपराध घोषित किया? फेक है मैसेज

MHA ने कोरोना पर कुछ भी पोस्ट करना अपराध घोषित किया? फेक है मैसेज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये मैसेज

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Updated:
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये मैसेज
i
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये मैसेज
(फोटो: क्विंट हिंदी)
✕

advertisement

दावा

गृह मंत्रालय के हवाले से सोशल मीडिया पर एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है. इस वायरल मैसेज में लिखा है कि 'कोरोनावायरस से संबंधित किसी भी पोस्ट को केंद्र सरकार ने दंडनीय अपराध घोषित कर दिया गया है, और कोरोनावायरस पर सिर्फ सरकारी एजेंसी ही पोस्ट कर सकती है.'

इस मैसेज के आखिर में 'रवि नायक, प्रमुख सचिव, गृह मंत्रालय भारत सरकार' लिखा है, और ट्विटर, फेसबुक और WhatsApp पर शेयर किया जा रहा है.

(फोटो: स्क्रीनशॉट)
(फोटो: स्क्रीनशॉट)
(फोटो: स्क्रीनशॉट)

द क्विंट को भी इसे लेकर कई सवाल WhatsApp हेल्पलाइन पर मिले.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

क्या है सच्चाई?

इस मैसेज को 'गृह मंत्रालय के प्रमुख सचिव, रवि नायक' की तरफ से शेयर किया जा रहा है. इसलिए इस मैसेज की सच्चाई जानने के लिए, हमने पहले शख्स को वेरिफाई किया.

गृह मंत्रालय की वेबसाइट को चेक करने के बाद, हमने पाया कि 'रवि नायक' नाम के किसी शख्स का नाम वहां नहीं है, न ही प्रमुख सचिव जैसा कोई पद है.

(फोटो: गृह मंत्रालय)

इसके अलावा, हमने गृह मंत्रालय को कॉन्टैक्ट किया और मंत्रालय में एक सूत्र ने हमें बताया कि 'इस नाम और पद का कोई शख्स मंत्रालय में नहीं है'.

केंद्र सरकार की तरफ से जारी ऐसे किसी भी आदेश पर मीडिया में रिपोर्ट्स नहीं है.

(जबसे ये महामारी फैली है, इंटरनेट पर बहुत सी झूठी बातें तैर रही हैं. क्विंट लगातार ऐसी झूठ और भ्रामक बातों की सच उजागर कर रहा है. आप यहां हमारे फैक्ट चेक स्टोरीज पढ़ सकते हैं.)

Published: 30 Mar 2020,09:44 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT