Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019CJP प्रदर्शन की बताई जा रही महिला की ये फोटो असली नहीं AI है

CJP प्रदर्शन की बताई जा रही महिला की ये फोटो असली नहीं AI है

यह तस्वीर असली नहीं है बल्कि AI की मदद से बनाई गई है.

Faizan Ahmad
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>बिना बटन वाली पैंट पहनी महिला प्रदर्शनकारी की यह फोटो असली नहीं AI है</p></div>
i

बिना बटन वाली पैंट पहनी महिला प्रदर्शनकारी की यह फोटो असली नहीं AI है

(Altered By The Quint)

advertisement

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म हो चुका है. लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक प्रदर्शनकारी जींस (पैंट) के बटन खोल कर खड़ी नजर आ रही है.

दावा: सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जंतर-मंतर पर मौजूद एक प्रदर्शनकारी का बताकर शेयर किया जा रहा है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह तस्वीर असली नहीं है बल्कि AI की मदद से बनाई गई है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही तस्वीर एक X पोस्ट पर मिली जिसमें Bellyjellies2.0 नाम का वॉटरमार्क लगा हुआ था.

  • यहां से अंदाजा लेकर हमने Bellyjellies2.0 नाम का सोशल मीडिया कॉउंट चेक किया जिसमें हमें विशाल सोनी नाम के युवक का यह सोशल मीडिया अकाउंट मिला जिसका यह यूजरनेम था.

  • इस अकाउंट पर हमें यह वायरल पोस्ट मिल गई, इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि, "इसका किसी विरोध-प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है, इसे बस मेरी एक रचना समझें."

इस पोस्ट को यहां देखा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

इसके साथ ही हमने देखा कि इस पोस्ट पर AI Info लिखा हुआ था जिससे क्लिक करने पर यह पुष्टि होती है कि इस तस्वीर के AI से बने होने की संभावना है.

इस पोस्ट पर AI का टैग लगा हुआ है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

यहां से अंदाजा लगाकर हमने इस तस्वीर को AI से बने कॉन्टेंट की पहचान करने वाले Open AI Verify पर चेक किया जहां इस तस्वीर के AI से बने होने की संभावना जताई गई.

Open AI ने इस तस्वीर के AI से बने होने की सम्भावना जताई है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Open AI)

निष्कर्ष: AI से बने फोटो को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT