
advertisement
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन में लोग पहुंच रहे हैं.
क्या यह सच है?: नहीं, यह दावा गलत है. यह वीडियो 2021 का है और इसमें किसानों की ट्रैक्टर रैली दिखाई गई है.
न्यूज संगठन 'The Wire' ने भी इससे मेल खाते दृश्य शेयर किए थे और बताया था कि कृषि कानूनों के खिलाफ दो महीने से चल रहे आंदोलन के दौरान, जब प्रदर्शनकारी किसान पहली बार दिल्ली में दाखिल हुए, तो उन्हें हिंसा का सामना करना पड़ा था.
PIB का स्पष्टीकरण: प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के फैक्ट-चेकिंग विंग ने भी एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि यह दावा फर्जी है और इस वीडियो में 2021 का किसान आंदोलन दिख रहा है.
निष्कर्ष: यह वीडियो हाल ही में हुए CJP विरोध-प्रदर्शनों से संबंधित नहीं है, बल्कि इसमें 2021 की किसानों की ट्रैक्टर रैली के फुटेज दिखाए गए हैं.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)