Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019ऑटो में बैठी महिला से छेड़छाड़ का वीडियो असली नहीं स्क्रिप्टेड है

ऑटो में बैठी महिला से छेड़छाड़ का वीडियो असली नहीं स्क्रिप्टेड है

यह वीडियो असली घटना का नहीं है बल्कि यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>ऑटो में बैठी महिला से छेड़छाड़ का वीडियो असली नहीं स्क्रिप्टेड है</p></div>
i

ऑटो में बैठी महिला से छेड़छाड़ का वीडियो असली नहीं स्क्रिप्टेड है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला ऑटो में बैठी हुई है और वहीं बाइक पर मौजूद एक युवक उस लड़की को परेशान करता है और उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश करता है.

दावा: इस वीडियो को बिहार के गोपालगंज में हुई असली घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक) 

( ऐसे ही दावा करने वाला अन्य पोस्ट का अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो असली घटना का नहीं है बल्कि यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें विकास कुमार नाम के यूजर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो से सम्बंधित कई वीडियो मिले.

  • इनमें से कई पोस्ट में (यहां, यहां और यहां) इस वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए इसे स्क्रिप्टेड वीडियो बताया गया था.

  • ऐसे ही एक वीडियो में यह दोनों खुद को कंटेंट क्रिएटर बताते हैं और अपनी पहचान विकास और प्रिया पटेल बताते हैं. वीडियो में दोनों ने बताया कि वायरल क्लिप स्क्रिप्टेड थी और यह कोई असली घटना नहीं है. उन्होंने जनता से माफी मांगी और कहा कि अगर वीडियो से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो वो खेद जताते हैं.

  • हमने देखा की इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो में नजर आ रहे दोनों लोगों के और भी कई स्क्रिप्टेड वीडियो थे.

इस चैनल पर और भी कई स्क्रिप्टेड वीडियो देखें जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

निष्कर्ष: युवती से छेड़छाड़ का स्क्रिप्टेड वीडियो बिहार में हुई असली घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT