Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कश्मीर पर बोलतीं अरुंधति रॉय की पुरानी वीडियो CJP प्रोटेस्ट की बताकर वायरल

कश्मीर पर बोलतीं अरुंधति रॉय की पुरानी वीडियो CJP प्रोटेस्ट की बताकर वायरल

हमारी पड़ताल में हमने पाया कि यह वीडियो हालिया नहीं बल्कि 2010 का है.

Anika K
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>कश्मीर पर बोलतीं अरुंधति रॉय की पुरानी वीडियो CJP प्रोटेस्ट की बताकर वायरल</p></div>
i

कश्मीर पर बोलतीं अरुंधति रॉय की पुरानी वीडियो CJP प्रोटेस्ट की बताकर वायरल

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर लेखिका और एक्टिविस्ट अरुंधति रॉय का कश्मीर पर बात करते हुए एक वीडियो शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध-प्रदर्शन का है.

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "कॉकरॉच आंदोलन मंच से अरूंधती रॉय का एलान है कि "कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है" और बाकायदा सारे कॉकरॉच इस बात पर ताली पीट रहे हैं."

वीडियो में अरुंधति रॉय क्या कहती हैं?: वीडियो में रॉय कहती हैं, "कश्मीर कभी भी भारत का अभिन्न अंग नहीं रहा है. आप मुझसे यह बात कितनी भी आक्रामकता से या कितनी भी बार पूछना चाहें, पूछ सकते हैं. यहां तक ​​कि भारत सरकार ने भी UN में यह माना है कि यह भारत का अभिन्न अंग नहीं है. तो अब हम उस नैरेटिव को बदलने की कोशिश क्यों कर रहे हैं?"

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

क्या यह सच है?: नहीं, यह वीडियो 2010 का है और इसमें अरुंधति रॉय नई दिल्ली में एक कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

हमने सच का पता कैसे लगाया ?: हमने Google Lens का इस्तेमाल करके इस वीडियो पर रिवर्स इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया और इससे हमें फ्रांस के न्यूज टेलीविजन नेटवर्क 'France 24' की यह रिपोर्ट मिली.

  • 18 जून 2024 को अपलोड की गई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2010 में कश्मीर पर दिए गए बयानों के लिए अरुंधति रॉय पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है.

France 24 की न्यूज रिपोर्ट

(सोर्स: France 24/स्क्रीनशॉट)

इसके बाद हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड्स का इस्तेमाल किया और हमारी सर्च में हमें 'आजादी - द ओनली वे अहेड' (Azadi - The Only Way Ahead) कॉन्फ्रेंस में उनके भाषण का पूरा वीडियो मिला, जिसे तहलका टीवी ने अपलोड किया था.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
  • 30 अक्टूबर 2010 को अपलोड किए गए इस वीडियो में अरुंधति रॉय नई दिल्ली में 'आज़ादी - द ओनली वे अहेड; कन्वेंशन ऑन कश्मीर' कॉन्फ्रेंस में दिखाई दे रही हैं.

यह वीडियो 2010 का है. 

(सोर्स: YouTube/स्क्रीनशॉट)

अरुंधति रॉय का जंतर-मंतर दौरा:

  • अरुंधति रॉय हाल ही में भूख हड़ताल पर बैठे स्टूडेंट्स को सपोर्ट करने के लिए जंतर-मंतर गई थीं.

  • हमें YouTube पर द भारत पोस्ट का अपलोड किया हुआ एक वीडियो मिला, जिसमें वह प्रोटेस्ट में दिख रही हैं.

निष्कर्ष: वायरल वीडियो 2010 का है और इसमें अरुंधति रॉय नई दिल्ली में एक कॉन्फ्रेंस में बोलती हुई दिखाई दे रही हैं.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT