
advertisement
सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की एक तस्वीर शेयर की जा रही है जिसमें उन्हें भारी भीड़ का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है.
दावा: इस पोस्ट को हालिया बताकर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "गोरखपुर में PDA का जन सैलाब उमड़ आया है."
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.
यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि 2021 का है, जब अखिलेश यादव 2022 में उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे.
वायरल वीडियो गोरखपुर का नहीं, बल्कि झांसी का है.
हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें The Hindu की यह न्यूज रिपोर्ट मिली, जिसमें वायरल वीडियो से मेल खाती हुई तस्वीर थी.
इस रिपोर्ट में इस तस्वीर के बारे में लिखा था, "शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 को झांसी में, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले 'समाजवादी विजय यात्रा' के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भीड़ की ओर हाथ हिलाते हुए."
इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें यह वायरल वीडियो अखिलेश यादव के आधिकारिक X अकाउंट पर इस पोस्ट में मिली जिसे 03 दिसंबर 2021 को अपलोड किया गया था.
अखिलेश यादव ने अपनी X पोस्ट में इस वीडियो को झांसी का बताया था.
निष्कर्ष: 2021 में झांसी में हुई अखिलेश यादव की रैली को हालिया बताकर भ्रामक दावों के साथ जोड़कर शेयर किया जा रहा है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)