Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर का यह वीडियो भारत में हुए AI समिट का नहीं है

पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर का यह वीडियो भारत में हुए AI समिट का नहीं है

यह वीडियो भारत में हुए AI समिट का नहीं है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर का यह वीडियो भारत में हुए AI समिट का नहीं है</p></div>
i

पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर का यह वीडियो भारत में हुए AI समिट का नहीं है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक व्यक्ति डिस्प्ले पर लगे एक रोबोट से अभद्र भाषा में बात करते हुए हंसता हुआ दिखाई दे रहा है.

दावा: सोशल मीडिया पर इस वीडियो को भारत में हुए AI समिट की हालिया घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो भारत में हुए AI समिट का नहीं है.

  • वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम काशिफ जमीर है जो की पेशे से टिकटोकॉर है और खुद को पाकिस्तान का बिजनेसमैन बताते हैं.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो KASHIF ZAMEER OFFCIAL नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यही वीडियो मिला.

  • इस वीडियो के कैप्शन में एक हैशटैग में दुबई लिखा हुआ था. वायरल वीडियो से इस बात की पुष्टि हो रही थी कि वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम काशिफ जमीर है जो की एक पाकिस्तानी टिकटोकॉर हैं.

वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम काशिफ जमीर है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

  • वायरल वीडियो में नजर आ रहे रोबोट का नाम Ameca है, जिसे दुबई के म्यूजियम में प्रदर्शित किया गया है.

Ameca रोबोट के भारत के AI समिट में प्रदर्शित होने की कोई आधिकारिक न्यूज रिपोर्ट या पोस्ट नहीं है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

निष्कर्ष: पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर के दुबई में रिकॉर्ड किए गए वीडियो को भारत के AI समिट का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT