Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019छलांग लगाते हुए हादसे का शिकार हुए शख्स का यह वीडियो असली नहीं AI है

छलांग लगाते हुए हादसे का शिकार हुए शख्स का यह वीडियो असली नहीं AI है

वायरल वीडियो का असल घटना से कोई संबंध नहीं है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>छलांग लगाते समय हादसे का शिकार हुए शख्स का यह वीडियो असली नहीं AI है</p></div>
i

छलांग लगाते समय हादसे का शिकार हुए शख्स का यह वीडियो असली नहीं AI है

(Altered By The Quint )

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति ऊंचाई से छलांग लगाता हुआ दिखता है, इसी क्रम में उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और उसके साथ हादसा हो जाता है. इस पोस्ट को असली घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

  • वायरल वीडियो का असल घटना से कोई संबंध नहीं है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट या आधिकारिक पोस्ट नहीं मिली जिसमें इस घटना का जिक्र किया गया हो.

  • इस वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें कई गड़बड़ियां नजर आईं जो अमूमन AI से बनाए गए वीडियो में पाईं जाती हैं. जैसे कि गिरते ही व्यक्ति का गायब हो जाना, फिर जमीन पर गिरने के बाद व्यक्ति का सिर नजर ना आना, बैकग्राउंड में आ रही आवाजें.

वायरल वीडियो में गड़बड़ियां देखीं जा सकती हैं. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमने इस वीडियो को AI की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया, जहां वीडियो के AI से बने होने की 99.2 प्रतिशत संभावना जताई गई.

इस वीडियो के AI से बने होने की 99.2 प्रतिशत संभावना जताई गई.  

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Hive)

निष्कर्ष: ऊंचाई से छलांग लगाकर गिरते समय हादसे का शिकार हुए युवक का वीडियो असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT