Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बाढ़ के बीच मस्जिद से अजान देते शख्स का ये वीडियो असली नहीं है

बाढ़ के बीच मस्जिद से अजान देते शख्स का ये वीडियो असली नहीं है

वीडियो को सोशल मीडिया पर असम की बाढ़ का बताकर शेयर किया जा रहा है

सिद्धार्थ सराठे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>असम का बताकर शेयर किया जा रहा है ये वीडियो</p></div>
i

असम का बताकर शेयर किया जा रहा है ये वीडियो

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक/Altered by The Quint

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें देखा जा सकता है कि जलभराव में डूबी एक क्षतिग्रस्त मस्जिद की छत पर खड़ा शख्स अजान दे रहा है. वीडियो को असम की बाढ़ का बताकर शेयर किया जा रहा है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक

क्या ये सच है ? : नहीं, वायरल वीडियो असली नहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बना है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो में आ रही अजान की आवाज से हमें ऐसा लगा कि ये वॉइसओवर अलग से जोड़ा गया है. इसके अलावा, वीडियो को बाढ़ का बताया जा रहा है, जबकि वीडियो में अजान की आवाज के अलावा आसपास की कोई और आवाज सुनाई नहीं दे रही.

हमने गूगल लेंस पर रिवर्स सर्च के जरिए चेक करना शुरू किया कि इस वीडियो को सबसे पहले कहां शेयर किया गया था. हमें Tik Tok पर शेयर किए गए एक पोस्ट में इस वीडियो थोड़ा और साफ वर्जन मिला. इस वीडियो के कैप्शन में साफ लिखा हुआ है कि ये AI से बना हुआ है.

चूंकि Tik Tok के इस्तेमाल पर भारत में प्रतिबंध है, हमने इस पोस्ट को सिर्फ फैक्ट-चेकिंग के मकसद से VPN के जरिए देखा.

सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम

आगे हमने वीडियो के इस साफ वर्जन को गूगल लेंस से सर्च किया तो यूट्यूब पर भी हमें ये वीडियो मिला. तालिब शेख नाम के यूजर ने 20 जुलाई 2026 को ये वीडियो अपलोड किया था. इस वीडियो में साफतौर पर Google Gemini का लोगो देखा जा सकता है.

यूट्यूब वीडियो पर Google Gemini का लोगो

सोर्स : स्क्रीनशॉट/यूट्यूब/Talib Sheikh

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमने AI की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर इस क्लियर वर्जन वाले वीडियो को चेक किया. नतीजे में सामने आया कि वीडियो के AI से बने होने की संभावना 99.3% है.

Hive Moderation टूल के नतीजे

सोर्स : स्क्रीनशॉट/Hive Moderation

निष्कर्ष : AI से बने वीडियो को असम बाढ़ के दौरान का असली वीडियो बताकर शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT