Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दुबई में ईरानी मिसाइलों के हमले का बताकर वायरल है AI से बना वीडियो

दुबई में ईरानी मिसाइलों के हमले का बताकर वायरल है AI से बना वीडियो

ईरान - इजरायल युद्ध के बीच वायरल है AI से बना ये वीडियो

सिद्धार्थ सराठे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>असली घटना का बताकर वायरल है ये वीडियो</p></div>
i

असली घटना का बताकर वायरल है ये वीडियो

फोटो : Altered by The Quint

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें बुर्ज खलीफा के आसपास मिसाइलें गिरती दिख रही हैं और बालकनी में खड़े कुछ लोग हमला देखकर विचलित हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो दुबई पर हुए ईरान के मिसाइली हमले का है.

ईरान पर इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद खबरें आई थीं कि ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दुबई पर कुछ ड्रोन हमले किए हैं. इन्हीं खबरों के बीच ये वीडियो वायरल है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X

यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखें.

क्या ये वीडियो असली है ? : नहीं, ये वीडियो दुबई पर हुए ईरान के असली हमले का नहीं. वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें ऐसी कई कमियां वीडियो में दिखीं, जिनसे शक हुआ कि ये असली नहीं AI से बना है.

  • वीडियो में कई मिसाइलें बिल्कुल एक जैसी दूरी और एक ही दिशा में आती दिखती हैं, जो असली मिसाइल हमलों में आम तौर पर नहीं होता

  • मिसाइलों के पीछे दिखने वाला धुएं का निशान बहुत ही सीधा और एक जैसा है, जबकि असल में हवा के कारण धुआं बिखरा हुआ और अनियमित दिखता है.

  • धमाकों के बाद उठता धुआं अचानक पूरा बना हुआ दिखता है और सामान्य तरीके से फैलता नहीं है.

  • इलाके में कई धमाके होने के बावजूद वीडियो में लोगों की अफरा-तफरी, ट्रैफिक या अन्य सामान्य प्रतिक्रियाएं दिखाई नहीं देतीं.

वायरल वीडियो को हमने AI पहचानने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया. नतीजों में सामने आया कि वीडियो के AI से बने होने की संभावना 93% से ज्यादा है.

वीडियो AI से बना है

निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर दुबई में हुए ईरान के हमले का बताया जा रहा वीडियो असली नहीं AI से बना है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT